iPhone 14 Demand: ऐसा लग रहा है कि iPhone 14 के लिए बाजार में ज्यादा डिमांड नहीं है। क्योंकि, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कंपनी अपने नए आईफोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के प्लान से पीछे हट रही है। बहरहाल अगर ऐसा सच में है तो इसमें आश्चर्य वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि, लेटेस्ट iPhone 14 बहुत हद तक पुराने मॉडल यानी iPhone 13 जैसा ही है। इसी वजह से लोग कम कीमत में iPhone 13 को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
फिलहाल फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फेस्टिव सेल भी जारी है। इनमें ये फोन बार-बार आउट ऑफ स्टॉक भी हो जा रहा है। इससे भी पता चलता है कि लोग iPhone 14 की तुलना में iPhone 13 पर ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
डिमांड है कम
ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा है कि उम्मीद के मुताबिक डिमांड ना मिलने की वजह से ऐपल ने सप्लायर्स से ज्यादा iPhone मॉडल्स को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की तैयारी पिछले साल के 90 मिलियन यूनिट्स की जगह इस साल 6 मिलियन ज्यादा iPhone मॉडल्स को प्रोड्यूस करने की थी। हालांकि, अब प्लान को वापस ले लिया गया है।
हालांकि, ऐसा केवल रेगुलर मॉडल के साथ हुआ है। जबकि, कंपनी ने Foxconn को iPhone 14 Pro के प्रोडक्शन को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने को कहा है। यानी इससे पता चलता है कि या तो लोग iPhone 13 को खरीद रहे हैं या तो सीधे Pro मॉडल्स को। ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि ऐपल ने iPhone 14 Pro में काफी बदलाव किए हैं। जैसे- Dynamic Island, 48MP कैमरा और नया प्रोसेसर प्रो मॉडल्स में दिया गया है।
जबकि, iPhone 14 में पुराना डिजाइन और पुराना प्रोसेसर ही है। फिलहाल कंपनी ने iPhone 14 Plus की सेल को शुरू नहीं किया है। लोगों को प्लस मॉडल के लिए स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 10,000 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
