बॉलीवुड

कौन है Aryan Khan की कथित गर्लफ्रेंड Vinnie Takair? लंदन में साथ घूमते आए नजर

आर्यन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज बीते दिन वायरल हुईं, जिनमें वो एक विदेशी हसीना के साथ दिखाई दिए। हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आर्यन की ये नई दोस्त कौन है?

Image

कौन है Aryan Khan की कथित गर्लफ्रेंड Vinnie Takair? लंदन में साथ घूमते आए नजर

KEY HIGHLIGHTS
  • आर्यन खान लंदन की सड़कों पर लड़की के साथ आए नजर
  • विन्नी तकायर बताया जा रहा है कि लड़की का नाम
  • आर्यन-विन्नी की डेटिंग की खबरें हुईं वायरल

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते दिन से ही इंटरनेट पर वायरल हैं क्योंकि लंदन से लीक हुई उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हैं। वो लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं, जहां वो अपनी एक क्लोज फ्रेंड विन्नी के साथ दिखाई दिए। आर्यन और विन्नी की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विन्नी और आर्यन की फोटोज देखने के बाद एक सवाल हर किसी के दिमाग में है और ये कि आखिरकार ये विदेशी हसीना है कौन, जिसके साथ आर्यन घूम रहे हैं।

कौन है Vinnie Takair?

आर्यन खान के जो फैंस ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिरदार विन्नी कौन हैं, उन्हें हम बता दें कि विन्नी तकायर एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। वो ना केवल गाना गाती हैं बल्कि गाने लिखते भी हैं। विन्नी तकायर के नाम कई हिट गानों के क्रेडिट हैं, जिन्हें लाखों लोग गुनगुनाते हैं। विन्नी तकायर का जन्म डेनमार्क में हुआ था, जो मुंबई में भी आती रहती हैं। विन्नी ने मुंबई में कई सारी जगहों पर परफॉर्म किया है। वो इंस्टाग्राम पर रेगुलर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लाखों लोग प्यार देते हैं।

Times Now NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: King में यंग Shah Rukh Khan बनेंगे Raghav Juyal? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Aryan Khan जल्द शुरू करेंगे The Ba***ds of Bollywood 2 की शूटिंग

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड काफी सफल रही थी। यह पहला प्रोजेक्ट था, जिसे आर्यन ने डायरेक्ट किया था। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डायरेक्टर बने आर्यन खान इन दिनों सीरीज के सीक्वल के लिए कमर कस रहे हैं। खबरें हैं कि वो जल्द ही द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ऐलान कर सकते हैं और फिर इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

क्या विन्नी को डेट कर रहे हैं आर्यन खान

विन्नी और आर्यन खान की तस्वीरें और वीडियोज देखने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं? इन दोनों ने कभी भी अपने मुंह से इसका इकरार नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी करीब हैं। अब देखना ये होगा कि आखिरकार ये दोनों कब अपने रिश्ते का ऐलान करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article