टेक एंड गैजेट्स

iPhone में बिना नेटवर्क के भेज पाएंगे मैसेज, Apple ला रहा है धमाकेदार Satellite कनेक्टिविटी का फीचर!

अगर आपके पास आईफोन है या फिर आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एप्पल बहुत जल्द अपने आईफोन यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर दे सकती है। इस फीचर की मदद से आप बिना नेटवर्क के भी मैसेजिंग कर पाएंगे।

Image

एप्पल के इस कदम से लाखों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

एप्पल आईफोन्स अपने प्रीमियम क्वालिटी औ तगड़े सेफ्टी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अधिकांश लोग इन्हें सेफ्टी फीचर्स के लिए ही खरीदते हैं। अगर आप एक नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कैमरा से लेकर कॉलिंग तक में एप्पल अपने यूजर्स को कई सारे बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराता है। अब कंपनी एक नया फीचर लाने जा रही है जो यूजर्स को अब तक का सबसे अलग एक्सपीरियंस देने वाला है। ऐसी लीक्स सामने आ रही है कि कंपनी अपने आईफोन यूजर्स के लिए सैटेलाइट कनेक्टविटी का फीचर लाने जा रही है।

ब्लूमबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल इन दिनों सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फीचर पर काम कर रही है। iPhone लवर्स को आने वाले अपडेट्स में सैटेलाइट मैप्स का फीचर मिल सकता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स बिना सेलुलर कनेक्टिविटी के भी Apple Maps का उपयोग कर पाएंगे। इतना ही नहीं सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर बिना मोबाइल नेटवर्क के मैसेज करने की भी सुविधा देगा।

बिना नेटवर्क कर सकेंगे मैसेज

बताया जा रहा है कि एप्पल थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस यानी API भी बना रहा है जो कि डेवलपर्स को अपने ऐप्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को इंटीग्रेट करने की सुविधा देगा। लीक्स की मानें तो कंपनी आईफोन को इस तरह से तैयार करने की कोशिश कर रहा है जिससे नेटवर्क न होने की कंडीशन में भी इस्तेमाल में लाया जा सके। अगर एप्पल आईफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर देता है तो इससे पहाड़ी, जंगल या फिर दूर दराज के इलाकों में कनेक्टिविटी हो मिल पाएगी।

आईफोन में दोगुनी होगी सिक्योरिटी

आपको बता दें कि एप्पल आईफोन्स में यूजर्स को पहले से ही SOS सैटेलाइट फीचर ऑफर कर रहा है। कंपनी ने इस फीचर को साल 2022 में iPhone 14 पर इंटीग्रेट किया था। आईफोन का यह फीचर मुश्किल हालात में यूजर्स को रेस्क्यू टीम से कनेक्ट करने में मदद करता है। इसके कुछ समय बाद ही कंपनी ने आईफोन में Roadside Assistance फीचर भी दिया था। इस फीचर की मदद से ड्राइवर्स को खराब नेटवर्क वाले एरिया में मदद मिलती है।

अब एप्पल की तैयारी आईफोन्स के सिक्योरिटी फीचर्स को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की है। कंपनी अब Maps और Messages में सैलेलाइट का फीचर जोड़ने जा रही है। एप्पल के इस कदम से दुनियाभर के करोड़ों आईफोन यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल की Satellite Connectivity Group की टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article