वायरल न्यूज़

Viral Video: ना पार्क, ना झूला...हाथी की सूंड पर बच्चे का 'फ्लाइंग राइड', लोग बोले- इसे कहते हैं असली स्वैग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विशालकाय हाथी और छोटे बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा सबसे पहले गजराज के आगे नतमस्तक होकर प्रणाम करता है। इसके जवाब में विशालकाय हाथी अपनी सूंड से बच्चे को उठाकर बड़े प्यार से गले लगाता है और झूले की तरह हवा में झुलाता है।

Image

हाथी और बच्चे के बीच अनोखा प्यार (तस्वीर साभार- @manu_m_215)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो इंसानियत और कुदरत के प्रति हमारे नजरिए को बदल देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मनमोहक और दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक विशालकाय हाथी और एक छोटे बच्चे के बीच की अद्भुत बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा एक विशालकाय हाथी के सामने आकर पूरी श्रद्धा और प्यार से जमीन पर सिर रखकर उसे प्रणाम करता है। बच्चे की मासूमियत और निष्पाप भावना देखकर विशाल हाथी भी शांत खड़ा रहता है। जैसे ही बच्चा उठकर हाथी के पास जाता है, विशालकाय हाथी अपनी लंबी और मजबूत सूंड से बच्चे को बड़े ही सुरक्षित और प्यार भरे अंदाज में लपेट लेता है। हाथी बच्चे को हवा में उठाकर अपने सीने और चेहरे से सटा लेता है, मानो कोई अपना बड़ा बुजुर्ग किसी बच्चे को दुलार कर रहा हो। वीडियो के अंत में बच्चा हाथी से अलग होकर बेहद खुशी से मुस्कुराता और हाथ जोड़कर धन्यवाद करता नजर आता है। आलम ये है कि यह नजारा लोगों का दिल जीत रहा है। देखें वीडियो...

    दिल छू लेने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपको भी जरूर एक पल के लिए भावुक कर दिया होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को manu_m_215 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद गजराज की समझदारी और बच्चे की निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article