टीवी मसाला

Nikki Tamboli-Arbaz Patel के बच्चों का क्या होगा धर्म? एक्ट्रेस ने सरेआम किया खुलासा

Arbaaz Patel Nikki Tamboli On Interfaith Love: स्टार कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। अब कपल ने अपनी शादी, धर्म और बच्चों के सवाल का जवाब दिया है।

Image

nikki tamboli-arbaaz patel (photo credit- instagram)

Arbaaz Patel Nikki Tamboli On Interfaith Love: एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और एक्टर अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) इन दिनों अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के चक्कर में फेक ब्रेकअप की अफवाह फैलाई थी। इस दौरान अरबाज ने बातों ही बातों में निक्की तंबोली पर धोखा देने का आरोप लगा दिया था और निक्की ने भी बिंदास होकर इस ड्रामे को आगे बढ़ाया था। अब निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने साथ में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों के बारे में बात की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में पहले दिन ही Mahhi Vij की अकड़ देख खुश हुईं Ankita Lokhande, बोलीं- 'मेरी शेरनी'

    धर्म और बच्चों पर बोलीं निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने फिल्मी ज्ञान से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते और धर्म पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में कपल से ट्रोलर्स के कमेंट पर जवाब भी मांगा। इसी मौके पर निक्की और अरबाज को एक ट्रोल का कमेंट बताया गया, जिस पर दोनों ने खुलकर जवाब दिया। कपल से पूछा गया कि निक्की और अरबाज के बच्चे कौन सा धर्म अपनाएंगे? इस पर निक्की ने करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'आज कल आपको पता है ना कि सरकार ने बोला है कि मां का धर्म बच्चे फॉलो करेंगे। ये कानून अगस्त में ही लागू हो गया है। दोस्तों प्लीज थोड़ा ज्ञान लो और फिर बात करो।' निक्की तंबोली के बाद इस पर अरबाज पटेल बोलते हैं, 'देखों हम लोगों का इतना ही है कि हमें हिंदू मुस्लिम और धर्म में घुसना ही नहीं है। हमारे मुंह से कुछ निकले और फिर वो कुछ और बोले।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ग्लैमरस नहीं होगी Student Of The Year 3, कॉलेज लाइफ का काला सच दिखाएंगे Karan Johar

      अरबाज पटेल ने धर्म पर कही बड़ी बात

      तभी आगे निक्की बोलती हैं, 'हमारे मुंह से कुछ निकलेगा ही नहीं। हमारे लिए धर्म जरूरी नहीं है हमारे लिए इंसानियत जरूरी है।' निक्की की बात को पूरा करते हुए अरबाज बोलते हैं, 'हमारे में बोलते हैं कि आपका ईमान आपके साथ है। आपके दिल दिमाग में है। तुम कौन होते हो बोलने वाले सही और गलत। ऊपर वाला जानता है आपकी नीयत और आपके दिल के हाल। आप जिंदगी में मोहब्बत चाहते हो तो मोहब्बत बांटो। तभी आपको प्यार मिलेगा।' बता दें कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता बिग बॉस मराठी में बना। दोनों मे साथ में रियलिटी शो द 50 भी किया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article