iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: एप्पल ने हाल ही में भारत में अपने लाइट स्मार्टफोन iPhone 16e को पेश किया है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा आईफोन 17 सीरीज को लेकर है। टेक दिग्गज अगली iPhone लाइनअप सितंबर 2025 में लॉन्च करेगा। कंपनी कथित तौर पर इस साल चार मॉडल लॉन्च कर रही है - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। यानी कि आईफोन प्लस मॉडल को बंद किया जा सकता है।
iPhone 17, 17 Air, 17 Pro, iPhone 17 Pro Max: स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 17 और 17 Air को A19 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं प्रो मॉडल को ज्यादा पावरफुल A19 Pro चिपसेट मिल सकता है। वहीं प्रो वेरिएंट में 12GB तक रैम बूस्ट भी मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड और एयर मॉडल में 8GB मिल सकती है।
डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो कंपनी 'प्लस' मॉडल की जगह बिल्कुल नए iPhone 17 Air से बदल सकती है। इस मॉडल को स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा। लीक से पता चलता है कि यह 5 मिमी और 6.25 मिमी मोटा हो सकता है, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बना देगा। Air में 6.6 इंच का डिस्प्ले होगा, जो आकार में Pro और Pro Max के बीच में आता है। इसके अलावा एप्पल पूरे लाइनअप को 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ पेश कर सकता है।
आईफोन 17, 17 एयर, 17 प्रो,iPhone 17 प्रो मैक्स की कीमत
भारत, अमेरिका और दुबई में एप्पल आईफोन 17 सीरीज को पहले की तरह कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आईफोन 17 सीरीज की संभावित कीमत बता रहे हैं।
- iPhone 17 – 79,900 रुपये ($799, AED 3,399)
- iPhone 17 Air – 89,900 रुपये ($899, AED 3,799)
- iPhone 17 Pro – 1,19,900 रुपये ($999, AED 4,299)
- iPhone 17 Pro Max– 1,44,900 रुपये ($1,199, AED 5,099)
