टेक एंड गैजेट्स

ऐसे दिखेंगे iPhone 16 और iPhone 16 Pro, सोशल मीडिया पर गलती से लीक हुआ डमी डिजाइन

Apple iPhone 16 Series: आईफोन 15 प्रो सीरीज के साथ एप्पल ने पहली बार एक्शन बटन पेश किया था। लेकिन अब कंपनी आईफोन 16 के बेस वेरिंयट में भी एक्शन बटन दे सकता है। यानी आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस भी एक्शन बटन से लैस होंगे।

Image

Image Credit- SonnyDickson/X

Apple iPhone 16 Series: टेक दिग्गज एप्पल सितंबर में अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च होंगे। नए सीरीज में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। दावा किया गया है कि नॉन प्रो मॉडल को भी एक्शन बटन के साथ पेश किया जा सकता है। यानी आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में भी एक्शन बटन का सपोर्ट मिलेगा। अभी फिलहाल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के साथ ही एक्शन बटन फीचर मिलता है।

Apple iPhone 16 Series: सोशल मीडिया पर लीक हुआ डिजाइन

टिपस्टर सोनी डिक्सन (@SonnyDickson) ने X (पहले ट्विटर) के माध्यम से iPhone 16 सीरीज की डिजाइन का खुलासा किया है। पोस्ट में स्मार्टफोन के सभी चार मॉडलों के लिए डमी यूनिट की तीन फोटो शेयर की हैं। ये फोटो ऐप्पल के अगले स्मार्टफोन लाइनअप में आने वाले कुछ बदलावों को देखने में मदद करती हैं, जिसमें मानक आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस के री-डिजाइन किए गए रियर कैमरा लेआउट शामिल हैं। यानी आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में चार साल पुराना (आईफोन 12) की तरह कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

बेस वैरियंट में भी मिलेगा एक्शन बटन

बता दें कि आईफोन 15 प्रो सीरीज के साथ एप्पल ने पहली बार एक्शन बटन पेश किया था। लेकिन अब कंपनी आईफोन 16 के बेस वेरिंयट में भी एक्शन बटन दे सकता है। यानी आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस भी एक्शन बटन से लैस होंगे। बता दें कि एक्शन बटन को म्यूट स्विच की जगह पर पेश किया गया था। इस बटन को अपनी मर्जी और सुविधा के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article