टेक एंड गैजेट्स

32,999 रुपये में iPhone 14 खरीदने का मौका, यहां मिल रहा सबसे तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Apple iPhone 14 Price Cut in india: आईफोन 14 के साथ बढ़िया एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। यदि आप इस फोन को Apple iPhone 13 से बदलते हैं तो आप आईफोन 14 को मात्र 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी पुराने आईफोन के बदले आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

Image

Apple iPhone 14

Apple iPhone 14 Price Cut in india: फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज 2024 सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर अन्य प्रोडक्ट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो सेल में आईफोन 14 खरीदने का बढ़िया मौका है। सेल में आईफोन 14 को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं आईफोन 14 पर ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में...

Apple iPhone 14 Price: कीमत और ऑफर

69,900 रुपये कीमत वाले एप्पल आईफोन 14 को फ्लिपकार्ट पर 15 फीसदी डिस्काउंट के साथ 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 128 जीबी वेरिएंट मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई टैक्स पर फ्लैट 3,500 रुपये तक की छूट और 6 महीने और उससे अधिक अवधि पर एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर अतिरिक्त ₹2000 की छूट मिलेगा। इसके अलावा सेल में iPhone 14 के साथ 19 अन्य बैंक ऑफर्स भी हैं।

Apple iPhone 14: एक्सचेंज डिस्काउंट

आईफोन 14 के साथ बढ़िया एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। यदि आप इस फोन को Apple iPhone 13 से बदलते हैं तो आप आईफोन 14 को मात्र 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी पुराने आईफोन के बदले आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

Apple iPhone 14: खासियत

आईफोन 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। फोन में 12MP + 12MP के दो कैमरे और 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। आईफोन अपने शानदार कैमरे के लिए ही जाना जाता है। यानी इसके साथ आपको बेस्ट कैमरा मिलेगा। वहीं फोन में A15 बायोनिक चिप, 6 कोर प्रोसेसर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article