यदि आप कम कीमत में आईफोन 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेजन सेल में आप आईफोन को 35 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। एप्पल ने आइफोन 16 (iPhone 16) को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था, और अब Amazon की Great Freedom Festival Sale में इस फ्लैगशिप फोन पर शानदार छूट मिल रही है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट को मिलाकर इसे महज ₹33,400 में खरीदा जा सकता है। यानी आप आधी से भी कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन खरीद सकते हैं।
Amazon सेल में कैसे मिलेगी ये धमाकेदार डील?
iPhone 16 (128GB, ब्लैक) की असली कीमत ₹79,990 है, लेकिन Amazon पर यह अभी ₹72,400 में मिल रहा है। अगर आपके पास अच्छी कंडीशन वाला iPhone 15 है, तो एक्सचेंज में आपको ₹35,000 तक मिल सकते हैं। इसके बाद कीमत ₹37,400 हो जाती है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर और ₹4,000 की छूट मिलती है, जिससे अंतिम कीमत गिरकर ₹33,400 रह जाती है। यानी आप बहुत कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन को अपना बना सकते हैं।
IPhone 16 के दमदार फीचर्स
iPhone 16 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2556x1179 पिक्सल और 460ppi डेनसिटी है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। कैमरा कंट्रोल फीचर के जरिए यूजर ऑब्जेक्ट्स और लोकेशंस को तुरंत पहचान सकते हैं। इसके अलावा iPhone 16 में 48MP का फ्यूजन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है।
A18 Bionic चिप और पावरफुल परफॉर्मेंस
iPhone 16 में लेटेस्ट A18 Bionic प्रोसेसर है जो 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका 6-कोर CPU A16 चिप के मुकाबले 30% ज्यादा तेज है, और इसका 16-कोर Neural Engine बड़े जनरेटिव मॉडल्स को भी आसानी से चला सकता है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए पूरी तरह से तैयार है।
iOS 18 और Apple Intelligence
iPhone 16 iOS 18 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence का इंटीग्रेशन दिया गया है। इसके तहत यूज़र्स मेल, नोट्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स में टेक्स्ट को रीराइट, प्रूफरीड और समराइज कर सकते हैं। Notes और Phone ऐप में ऑडियो रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और कॉल समरी की सुविधा भी है। आने वाले समय में Apple इन फीचर्स को और भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध कराएगा।
