Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra: यदि आप शाओमी फैन हैं और शाओमी 15 अल्ट्रा का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। वहीं इस फोन को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से पहले चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया है। बता दें कि यह फोन पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra के साथ दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा।
Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra: कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?
X (पहले ट्विटर) पोस्ट में शाओमी इंडिया ने Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को 11 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है। पोस्ट में अल्ट्रा मॉडल को सिल्वर क्रोम कलर ऑप्शन में भी दिखाया गया है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में ब्राइट सिल्वर कलरवे दिया गया है।
ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 15 Ultra की कीमत 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए EUR 1,499 (लगभग 1,36,100 रुपये) से शुरू होती है। इस फोन को भारत में इसी कीमत में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 15 Ultra की खासियत
शाओमी 15 अल्ट्रा की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार कैमरा सेटअप है। फोन को ग्लोबल मार्केट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है और ये सभी Leica द्वारा ट्यून किए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल में 1 इंच टाइप LYT-900 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX858 टेलीफोटो कैमरा और 4.3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच WQHD+ क्वाड कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट की पावर और 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इन-बिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,410mAh की बैटरी और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
