टेक एंड गैजेट्स

फिर से आ रही है Amazon की Great Freedom Sale, जानें बैंक ऑफर से लेकर बेस्ट डील्स तक

अगर आप नया गैजेट या घरेलू सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 7 अगस्त से शुरू होने वाली Amazon Great Freedom Sale आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

Image

Prime मेंबर्स को मिलेगा पहले खरीदारी का मौका

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपनी सालाना Great Freedom Sale 2026 की घोषणा कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली इस सेल की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, एक्सेसरीज, Amazon डिवाइसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट मिलने की उम्मीद है।

Prime मेंबर्स को मिलेगा पहले खरीदारी का मौका

Amazon ने पुष्टि की है कि Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि सेल कितने दिनों तक चलेगी और Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस कब से शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी Prime ग्राहकों को आम ग्राहकों से पहले सेल एक्सेस मिलने की संभावना है।

HDFC Bank कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

इस सेल के दौरान HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत तक अनलिमिटेड सेविंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे, जिससे खरीदारी और किफायती हो जाएगी।

Top 100 Deals और Blockbuster ऑफर्स का मिलेगा फायदा

Amazon ने बताया है कि इस बार की सेल में Top 100 Deals, Blockbuster Deals, Blockbuster Deals with Exchange और Trending Deals जैसी कई विशेष कैटेगरी शामिल होंगी। इसके अलावा, हर दिन रात 8 बजे लिमिटेड-पीरियड डील्स भी पेश की जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि किन प्रोडक्ट्स पर सबसे बड़े ऑफर्स मिलेंगे।

Freebie Central और Coupons से होगी अतिरिक्त बचत

प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा Amazon कई अतिरिक्त ऑफर्स भी देने जा रहा है। इनमें Freebie Central, Buy More Save More, Amazon Combos, Exchange Mela, Amazon Coupons और Sample Mania जैसी स्कीमें शामिल हैं। साथ ही, ग्राहक गिफ्ट कार्ड और वाउचर्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी उठा सकेंगे।

Amazon Pay यूजर्स के लिए भी खास ऑफर्स

Amazon Pay के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी कई ऑफर्स पेश किए जाएंगे। इनमें Send Money फीचर के जरिए शॉपिंग करने पर ₹50 का लाभ, ₹2,000 तक का कैशबैक, मोबाइल रिचार्ज पर ₹50 तक की बचत और प्लेटफॉर्म के जरिए कार इंश्योरेंस खरीदने पर ₹999 तक की छूट शामिल है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article