टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime Day 2025 की घोषणा, जानें कब शुरू होगी सेल, स्मार्टफोन पर 40% तक छूट और नो-कॉस्ट EMI

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है और यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद Independence Day सेल की भी संभावना है, जिससे खरीदारों को लगातार डील्स मिल सकती हैं। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक पर दमदार डिस्काउंट मिलेगा।

Image

Amazon Prime Day Sale 2025

Amazon Prime Day Sale 2025: अमेजन ने अपने प्राइम डे सेल 2025 की घोषणा कर दी है। यह सेल 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप्स तक कई कैटेगरी में जबरदस्त डील्स देखने को मिलेंगी। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

अमेजन प्राइम डे सेल 2025 में कब शुरू होगी

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है और यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद Independence Day सेल की भी संभावना है, जिससे खरीदारों को लगातार डील्स मिल सकती हैं। Apple, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme, iQOO और घरेलू ब्रांड Lava जैसे ब्रांड्स पर 40% तक की छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेल में Lenovo और HP जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिलेंगे। इसके साथ-साथ टेक एक्सेसरीज़ पर भी शानदार ऑफर्स की संभावना है।

अमेजन प्राइम डे सेल 2025 ऑफर्स

ग्राहक स्मार्टफोन्स पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे जिससे प्रीमियम डिवाइसेज भी बजट में मिल सकेंगी। अमेजन ने अभी प्राइस और ऑफर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन अपनी वेबसाइट पर “Notify Me” बटन ऐड कर दिया है, ताकि खरीदार अलर्ट रह सकें।

पैसा वसूल डेज सेल: ₹99 से शुरू हो रही कीमतें

बजट में स्मार्ट शॉपिंग का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए अमेजन ने अमेजन बाजार पर Paisa Vasool Days सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में टेक एक्सेसरीज, स्मार्ट गैजेट्स और डेली डिजिटल टूल्स बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, हर ऑर्डर पर ₹300 तक का कैशबैक, फ्री डिलीवरी, कैश ऑन डिलीवरी और 5 दिन की आसान रिटर्न पॉलिसी भी मिल रही है। सेल में ईयरफोन ₹125, ब्लूटूथ नेकबैंड ₹199, ईयरबड्स ₹280 और वायरलेस हेडफोन ₹299 में उपलब्ध हैं। ये सभी डिवाइस दैनिक कॉल्स, म्यूजिक सुनने और ऑनलाइन मीटिंग के लिए बेस्ट हैं और बजट में भी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article