टेक एंड गैजेट्स

ऑनलाइन स्कैम से बचाएगा अमेजन, देगा जरूरी टूल्स और एडवाइज

amazon india campaign: अमेजन का कहना है कि कहानी कहने की खूबसूरत कला के माध्यम से, 4 भागों वाला यह डिजिटल कैम्पेन सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेनदेन के लिए जरूरी प्रक्रिया को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है। आपका मनोरंजन करने के अलावा, यह कैम्पेन धोखेबाजों की पहचान करने जैसे उपायों की जानकारी भी देता है।

Image

Online Scams

Online Scams: अमेजन इंडिया ने तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान डिजिटल कैम्पेन #AapkeHittMeJaari की शुरुआत की है। यह कैंपेन जरूरी टूल्स और जानकारियों के साथ ग्राहकों को फ्रॉड और स्कैम से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जरूरी जानकारी प्रदान करेगा।

क्या है अमेजन का डिजिटल कैम्पेन?

कहानी कहने की खूबसूरत कला के माध्यम से, 4 भागों वाला यह डिजिटल कैम्पेन सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेनदेन के लिए जरूरी प्रक्रिया को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है। अमेजन का कहना है कि हमारा यह प्रयास ग्राहक सुरक्षा के लिए अमेजन की प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करता है। यह कैम्पेन एक सुविधाजनक, सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।

लेटेस्ट स्कैम की देगा जानकारी

#AapkeHittMeJaari सीरीज में प्रतीकात्मक वीडियो पेश किया गए हैं, जिनकी मदद से फिशिंग, OTP फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड और हायरिंग रैकेट जैसे आम तौर पर सबसे प्रचलित स्कैम के बारे में लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास किया गया है। वीडियो आजकल के डेटिंग संकट, दफ्तर की मीटिंग की व्यस्तता और त्यौहारी शॉपिंग की हडबड़ी का फायदा उठाकर की जाने वाली फिशिंग और हायरिंग स्कैम पर भी रोशनी डालते हैं।

ग्राहकों को रिक्वेस्ट वेरीफाई करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, अमेजन का प्रयास है कि वे सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव के लिए सूचित निर्णय ले सकें। आपका मनोरंजन करने के अलावा, यह कैम्पेन CVV/OTP नंबर शेयर न करने, URL/ईमेल हेडर की जांच करने और अमेजन से जुड़े होने का दावा करने वाले धोखेबाजों की पहचान करने जैसे उपायों की जानकारी भी देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article