टेक एंड गैजेट्स

Alibaba ने AI जंग में रखा कदम, DeepSeek से भी पावरफुल होने का दावा

Alibaba AI Qwen 2.5 Max: DeepSeek तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्लेयर बन गया है। चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अपने DeepSeek-V3 और R1 मॉडल्स के साथ टेक जगत में हलचल मचा दी है। इसके लॉन्च ने OpenAI और Meta जैसी बड़ी कंपनियों को चौंका दिया है, खासकर इसकी कम लागत में हाई-परफॉर्मेंस देने की क्षमता के कारण।

Image

Alibaba AI Qwen 2.5 Max (image-REUTERS)

Alibaba AI Qwen 2.5 Max: चीन की टेक दिग्गज अलीबाबा ने अपना नया AI मॉडल Qwen 2.5-Max लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसका नया वर्जन DeepSeek के बहुचर्चित V3 मॉडल से बेहतर परफॉर्म करता है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा ने इस मॉडल को चीनी नववर्ष के पहले दिन लॉन्च किया, जो आमतौर पर छुट्टी का दिन होता है। यह भी दावा किया गया है कि DeepSeek की बढ़ती लोकप्रियता का जवाब देने के लिए अलीबाबा ने अपने एआई मॉडल को जल्दबाजी में पेश किया है।

DeepSeek क्या है और यह क्या कर सकता है?

DeepSeek एक AI चैटबॉट है जिसे एक चीनी स्टार्टअप ने विकसित किया है। इस एआई टूल ने आते ही दुनियाभर में धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इसे ChatGPT से भी ज्यादा कारगर बताया जा रहा है। DeepSeek का नया AI असिस्टेंट, DeepSeek-V3, ऐप्पल ऐप स्टोर पर ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाले फ्री ऐप बन गया है।

क्यों हो रही DeepSeek की चर्चा

DeepSeek तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्लेयर बन गया है। अन्य AI सिस्टम की तुलना में, जो महंगे और एडवांस हार्डवेयर पर निर्भर करते हैं, DeepSeek अपेक्षाकृत सस्ते चिप्स का उपयोग करता है। इस वजह से यह एक कम लागत वाला लेकिन अत्यधिक प्रभावी विकल्प साबित हो रहा है। यह जटिल प्रश्नों को समझने और उनके उत्तर देने में सक्षम है, ठीक वैसे ही जैसे अन्य एडवांस चैटबॉट, लेकिन यह सब कम खर्च में करता है। यही कारण है कि डीपसीक की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

AI इंडस्ट्री पर DeepSeek का प्रभाव

चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अपने DeepSeek-V3 और R1 मॉडल्स के साथ टेक जगत में हलचल मचा दी है। इसके लॉन्च ने OpenAI और Meta जैसी बड़ी कंपनियों को चौंका दिया है, खासकर इसकी कम लागत में हाई-परफॉर्मेंस देने की क्षमता के कारण। DeepSeek के सस्ती AI तकनीक देने के मॉडल ने अमेरिकी AI कंपनियों के भारी निवेश और खर्च वाली योजनाओं को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ा दी है।

एआई को लेकर चीन घरेलू मार्केट में भी जंग तेज

डीपसीक की पॉपुलेरिटी और अलीबाबा की प्रतिक्रिया के साथ, चीनी एआई मार्केट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। जैसे-जैसे कंपनियां बेहतर, सस्ते और अधिक पावरफुल एआई मॉडल विकसित करने की होड़ में लगी हैं, मार्केट में तेजी से विकास जारी रहने की संभावना है। डीपसीक का एजीआई पर ध्यान एआई की सीमाओं को और भी आगे बढ़ा सकता है, जिससे न केवल चीनी फर्म बल्कि ग्लोबल टेक कंपनियां भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article