टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Price Leak: क्या आप भी बना रहे हैं iPhone 18 खरीदने का प्लान? लॉन्च से पहले कीमत को लेकर लगा बड़ा झटका!

iPhone 18 सीरीज के नए फोन Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले एप्पल लवर्स के लिए बड़ा झटका सामने आ रहा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए फोन की कीमत 20 फीसदी तक महंगी हो सकती है।

Image

लॉन्च से पहले कीमत को लेकर लगा बड़ा झटका!

अगर आप Apple के iPhone 18 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके बजट को बड़ा झटका लग सकता है। आगामी iPhone 18 सीरीज अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा महंगी हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रैम (RAM) और अन्य प्रमुख स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती लागत के कारण Apple अपने नए स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक का भारी इजाफा कर सकती है। इस संभावित बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर भारतीय ग्राहकों की जेब और खासतौर पर iPhone 18 Pro Max जैसे टॉप-एंड प्रीमियम वेरिएंट्स पर देखने को मिल सकता है।

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

TrendForce की रिपोर्ट बताती है कि ग्लोबल स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय कंपोनेंट्स की किल्लत और सप्लाई चेन की बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 256GB स्टोरेज वाले Pro मॉडल्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की लागत 2026 की तीसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले करीब 400 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हालांकि Apple इस बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करने की कोशिश करेगी, फिर भी बढ़ी हुई मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट का बड़ा हिस्सा अंततः ग्राहकों पर ही पड़ेगा। भारत में यदि iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत के मुकाबले 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो iPhone 18 Pro Max की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है।

क्या फोल्डेबल फोन लाएगा Apple?

कीमतों में इस भारी उछाल के साथ-साथ Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोल्डेबल डिवाइस को 'iPhone Ultra' नाम दिया जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 2,099 डॉलर से 2,299 डॉलर के बीच हो सकती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 2.5 लाख रुपये से अधिक) तक पहुंचने की संभावना है। यह फोल्डेबल आईफोन कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

इस बार Apple का मुख्य फोकस केवल प्रोसेसर स्पीड बढ़ाने पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बेहतर बैटरी बैकअप पर रहेगा। iPhone 18 Pro मॉडल्स में ज्यादा पावर-एफिशिएंट चिपसेट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और नई डिस्प्ले तकनीक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, बेहतर फोटोग्राफी के लिए मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा और Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज?

ऐपल 9 सितंबर को अपने एक विशेष इवेंट के दौरान आगामी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से पेश कर सकता है। इस बार लॉन्च के तुरंत बाद फोन की बुकिंग शुरू होने की टाइमिंग में एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर की शुरुआत 11 या 12 सितंबर को पैसिफिक टाइम के मुताबिक आधी रात (Midnight Pacific Time) से हो सकती है। यह ऐपल के पारंपरिक शेड्यूल से थोड़ा अलग माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी आमतौर पर लॉन्च इवेंट के बाद आने वाले शुक्रवार को प्री-ऑर्डर विंडो ओपन करती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article