Airtel फिलहाल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Airtel के पास करीब 30 करोड़ ग्राहक हैं, वहीं जियो करीब 53 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो की तरह Airtel के पास भी कई तरह के रिचार्ज प्लान हैं जिनमें प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों शामिल हैं।
यदि आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं और रिचार्ज प्लान को लेकर कंफ्यूज हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel के सबसे सस्ते 365 दिनों वाले प्लान के बारे में बताएंगे जो बहुत ही काम का है।
Airtel का सबसे सस्ता 365 दिनों वाला प्लान
Airtel के सबसे सस्ता 365 दिनों वाले प्लान की कीमत 1,849 रुपये है। यह कंपनी का सबसे सस्ता वार्षिक प्लान है। एयरटेल के इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग फ्री के साथ 3,600 SMS मिलते हैं।
डेटा नहीं मिलेगा
Airtel के इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि एयरटेल के इस प्लान में आपको डेटा नहीं मिलता है यानी यह सिर्फ वॉयस ओनली प्लान है। यदि महीने के हिसाब से देखें तो इस प्लान का खर्च हर महीने करीब 154 रुपये है जो कि रेगुलर रिचार्ज से सस्ता ही है। यदि आपको सिर्फ कॉलिंग और लंबी वैधता चाहिए तो यह आपके लिए है।
डेटा के साथ 365 दिनों वाला प्लान
यदि आपको डेटा के साथ कोई सस्ता प्लान चाहिए तो आपको थोड़े और पैसे खर्च करने होंगे। Airtel के पास एक 2,249 रुपये का भी प्लान है जो कि 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें कुल 30 जीबी डेटा मिलता है जो कि पेमेंट करने और कैब बुक करने के लिए काफी है।
आमतौर पर इमरजेंसी में इन्हीं दो चीजों की जरूरत पड़ती है। कुल मिलाकर एयरटेल के ये दोनों प्लान डेटा और कॉलिंग दोनों तरह के यूजर्स के लिए परफेक्ट हैं।
