एयरटेल ने अपने ग्राहकों को चुपके से बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने एक प्लान को 100 रुपये महंगा कर दिया है। अगर आप Airtel का 84 दिनों वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपने एक चर्चित प्रीपेड प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि प्लान के फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं, लेकिन अब ग्राहकों को उसी सुविधा के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।
799 रुपये से बढ़कर हुआ 899 रुपये
Airtel ने अपने 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 799 रुपये से बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। यानी इस प्लान पर सीधे 100 रुपये का इजाफा किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई कीमत अब कंपनी की साइट पर दिखाई देने लगी है।
प्लान में क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
कीमत बढ़ने के बावजूद इस प्लान के बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलेगा
इस प्लान की एक बड़ी कमी यह है कि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ शामिल नहीं है। यानी जिन यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन और Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध है, उन्हें भी इस प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलेगी।
ग्राहकों पर बढ़ेगा खर्च
100 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इस प्लान को चुनने वाले ग्राहकों का खर्च पहले की तुलना में अधिक हो जाएगा। चूंकि प्लान के डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए यूजर्स को अब वही सुविधाएं पाने के लिए अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ेगी।
