टेक एंड गैजेट्स

Airtel 1799 Prepaid Plan: यह प्लान क्यों है अलग, पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 03:35 PM IST

एयरटेल 1799 रुपए वाले प्लान को आपको एक साथ कई तरह की सुविधा मिल रही है। अगर आप अपने नंबर को पोर्ट कराने की सोच रहे हों तो इसे विकल्प के तौर पर आजमां सकते हैं।

Image

एयरटेल

अगर आप प्रीपेड कस्टमर हैं तो तरह तरह के प्लान सुनते होंगे। आमतौर पर यह धारणा होती है कि प्लान सस्ता और उसमें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें। हम यहां पर एयरटेल के 1799 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें कई तरह की सुविधाएं हैं। यह प्लान दूसरे प्लान से अलग भी हैं। पहली बात तो यह कि Airtel 1799 Prepaid Plan की खरीदारी ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसमें आपको असीमित कॉल्स की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही 3600 एसएमएस की भी सुविधा है। अब यह दूसरे प्लान से अलग क्यों है। पहला फर्क तो यही है कि ये दोनों सुविधा साल भर के लिए है। इस प्लान में 24 जीबी डेटा की सुविधा है यानी कि हर महीने आप 2 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फास्टैग रिचार्ज कराना चाहते हैं तो 100 रुपए कैशबैक की भी सुविधा है। इसके साथ ही विंक फ्री म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं।

Airtel 1799 Prepaid Plan

  • असीमित कॉल्स की सुविधा
  • 3600 एसएमएस की सुविधा
  • साल भर के लिए दोनों फैसिलिटी
  • 24 जीबी डेटा
  • फास्टैग पर कैशबैक
  • विंक फ्री की सुविधा

एयरटेल 299 रुपए प्रीपेड प्लान

अगर बात एयरटेल के 299 रुपए प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह भी बेहतर विकल्प में से एक है। इसमें आप unlimited calling की सुविधा के साथ 365 दिन की वैधता होती है। इसमें आप हर एक दिन 100 एसएमएस भेज सकते हैं। इसके अलावा 2 जीबी डेटा की भी सुविधा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article