टेक एंड गैजेट्स

कूलर के दाम में AC, IIT कानपुर की टीम ने किया है तैयार, साथ में 10 साल की वारंटी

यदि आप भी भीषण गर्मी से परेशान हैं और बहुत ही कम पैसे खर्च करके AC का आनंद लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मार्केट में 0.8 Ton का एक एसी आया है जो रोज 30 रुपये खर्च में आपको गर्मी से बचा सकता है।

Image

Helium Air AC

भीषण गर्मी में कम कीमत और कम बिजली खर्च वाला AC खरीदना हर कोई चाहता है, लेकिन ऐसे एसी मार्केट में काफी कम हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप कंपनी Helium ने Helium Air नाम से एक नया स्मार्ट स्प्लिट AC पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह AC भारतीय मौसम और गर्मी की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कीमत क्या है?

इस 0.8 Ton AC की शुरुआती कीमत करीब 16,990 रुपये बताई गई है। कंपनी के अनुसार इसे करीब 30 रुपये प्रतिदिन के खर्च में चलाया जा सकता है। इस AC की रिसर्च और डेवलपमेंट में IIT कानपुर की भी भागीदारी रही है, हालांकि जब हमने कंपनी की वेबसाइट पर कीमत चेक किया तो जीएसटी के साथ इस एसी की कीमत 21,818 रुपये हो रही है। इसके साथ 10 साल की वारंटी भी मिल रही है।

छोटे साइज के बावजूद दमदार कूलिंग का दावा

Helium Air AC भले ही 0.8 Ton क्षमता वाला है, लेकिन कंपनी इसे ऊर्जा दक्ष और बेहतर कूलिंग वाला AC बता रही है। इसकी 4.4 ISEER रेटिंग और 2924W की क्षमता इसे खास बनाती है। कंपनी का दावा है कि यह AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा रखने में सक्षम है। कम क्षमता होने के कारण इसकी बिजली खपत भी कम रहने का दावा किया गया है।

आम AC से अलग हैं ये स्मार्ट फीचर्स

Helium Air AC में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पारंपरिक AC से अलग बनाते हैं। इसमें मोबाइल ऐप कंट्रोल, AI आधारित कूलिंग, लाइव बिजली खपत मॉनिटरिंग और डिवाइस हेल्थ डायग्नोसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह AC कमरे के आकार और इस्तेमाल के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकता है। इससे कंपनी का दावा है कि यूजर को जरूरत के हिसाब से कूलिंग मिलेगी और बिजली की बचत होगी।

ऐप पर मिलेगी बिजली खपत और गैस लीकेज की जानकारी

Helium Air AC की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह ऐप के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। यूजर ऐप पर AC की रियल टाइम बिजली खपत देख सकता है। इसके अलावा AC में गैस लीकेज जैसी समस्या की जानकारी भी ऐप पर मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर को AC की स्थिति की जानकारी पहले ही मिल जाएगी और सर्विस से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।

IIT कानपुर की मदद

Helium Air की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस AC को भारतीय मौसम और उपयोग की परिस्थितियों के हिसाब से बेहतर बनाने के लिए IIT कानपुर के साथ मिलकर रिसर्च की गई है। कंपनी एयर कंडीशनिंग तकनीक और HVAC इनोवेशन के क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष समाधान विकसित करने पर काम कर रही है। Helium Air को IIT कानपुर के पूर्व छात्रों आशीष शर्मा और अमन मुंका ने शुरू किया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article