स्पोर्ट्स

WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में निधन

WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का गुरुवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में निधन हो गया है। वो 71 वर्ष के थे। कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। कोमा में होने की अफवाह का उनकी पत्नी ने खंडन किया था।

Image

हल्क होगन (फोटो क्रेडिट @HulkHogan X)

फ्लोरिडा: मशहूर WWE रेसलर हल्क होगन का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वो 71 वर्ष के थे। उनकी वास्तविक नाम टेरी जीन बोलिया था। टीएमजेड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित उनके निवास से इमरजेंसी कॉल की गई। इस कॉस में होगन को कार्डिक अरेस्ट आने की बात कही गई थी। ऐसे में मेडिकल टीम और पुलिस उनके निवास पर पहुंची। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया और अस्पताल ले जाया गया।

पत्नी ने किया था कोमा में होने की खबरों का खंडन

कुछ सप्ताह पहले हल्क होगन की पत्नी स्काई ने उन खबरों का खंडन किया था जिसमें कहा जा रहा था कि हल्क कोमा में हैं। उन्होंने बताया था कि वे सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में होगन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं, हालांकि उनके करीबी दोस्तों फैन्स को आश्वस्त किया था कि उनकी हालत स्थिर एवं सही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होगन हाल ही में गर्दन और पीठ की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन उस वक्त उनके मैनेजर ने इस स्थिति को जानलेवा नहीं बताया था।

WWE के आधिकारिक हैंडल ने की देहांत की पुष्टि

WWE के आधिकारिक ट्विटर हेंडल ने होगन के देहांत की पुष्टि करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संदेश में कहा, 'WWE को यह जानकर दु:ख हुआ कि हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप कल्चर के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में एकहल्क होगन ने 1980 के दशक में WWE को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई। WWE, होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।'हल्क होगन के अनूठे करियर और जीवन को रेसलिंग की दुनिया में एक विरासत के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article