स्पोर्ट्स

Women’s Asian Champions Trophy 2024: खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए खोला बिहार सरकार ने खजाना, किया नकद पुरस्कार का ऐलान

भारतीय महिला हॉकी टीम के बिहार के राजगीर में आयोजित एशियन चैंपियसं ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद बिहार सरकार ने अपना खजाना खोल कर सभी खिताब विजेता खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान किया। जानिए किसे मिलेगी कितनी राशि?

Image

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की खिताब विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने जीता विमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब
  • चीन को फाइनल मुकाबले में दी 1-0 से मा
  • सभी खिलाड़ियों को मिलेगा बिहार सरकार की ओर से 10-10 लाख का नकद पुरस्कार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) जीतने पर बधाई दी और टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा जबकि सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे।

बिहार में पहली बार हुआ टूर्नामेंट का आयोजन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को राजगीर में फाइनल में मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया,'मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के खेल की सराहना की,विशेषकर चीन के साथ फाइनल मैच के दौरान। यह बिहार में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत है जहां पहली बार इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है। टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और बहुत अनुशासित तरीके से खेला।'

सभी खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया,'यह जीत सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है। सभी टीम सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई। राज्य सरकार विजेता टीम की सभी सदस्यों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article