Wimbledon Mens final: पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले नोवाक जोकोविच इतिहास रचने से चूक गए। रविवार को खेले गए विंबलडन के पुरुष कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने पांच सेटों में शिकस्त दी और उनके 24वें ग्रैंड स्लैम जीतने के सपने को भी तोड़ दिया। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्कारेज ने फाइनल में नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 20 साल के युवा टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इससे पहले वे 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीते थे। दोनों के बीच 4 घंटे 42 मिनट तक मुकाबला चला।
जोकोविच के खिलाफ पहली बार अल्कारेज को मिली थी जीत
नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज तीसरी बार आमने-सामने हुए। इससे पहले दोनों के बीच जीत का रिकॉर्ड 1-1 से बराबर था। दोनों खिलाड़ी 2022 में पहली बार मैड्रिड ओपन में आमने-सामने हुए थे। इस मुकाबले में अल्कारेज ने जोकोविच को तीन सेट में 6-7, 7-5, 7-6 से हराया था। इसके बाद 2023 में फ्रेंच ओपन में जोकोविच और अल्कोरज आपस में भिड़े थे। इस दौरान जोकोविच ने अल्कारेज को चार सेट 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। दोनों खिलाड़ी पहली बार फाइनल में आमने-सामने हुए हैं। इससे पहले दोनों खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़े थे।
35वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में उतरे थे जोको
सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचने का रिकॉर्ड है। वे 35वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं। वे 31 बार फाइनल में पहुंचे थे। वहीं, 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले राफेड नडाल 30 बार खिताबी मुकाबले में पहुंच चुके हैं।
मार्गरेट कोर्ट की बराबरी नहीं कर पाए जोकोविच
दुनिया के नंबर-1 कार्लोस अल्कारेज से हारने के कारण नोवाक जोकोविच ने 24वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम नहीं कर पाए। इस हार के साथ जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट की बराबरी नहीं कर पाए। मार्गरेट ने सबसे ज्यादा 24 बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है। वहीं, पुरुष कैटेगरी की बात करें तो वे सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पुरुष कैटेगरी में सर्वाधिक टाइटल जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
| नाम | टाइटल |
| नोवाक जोकोविच | 23 |
| राफेल नडाल | 22 |
| रोजर फेडरर | 20 |
| पीट सेम्प्रास | 14 |
| रॉस एमर्सन | 12 |
सर्वाधिक टाइटल जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी (महिला और पुरुष)
| नाम | टाइटल |
| मार्गरेट कोर्ट | 24 |
| नोवाक जोकोविच | 23 |
| सेरेना विलिसम्य | 23 |
| राफेल नडाल | 22 |
| स्टेफी ग्राफ | 22 |
