स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने ग्रुप D के मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की शानदार जीत के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ यूएसए टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली मेक्सिको के बाद दूसरी टीम बन गई।

Image

USA ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। USA vs Australia Football: मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने ग्रुप D के मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की शानदार जीत के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ यूएसए टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली मेक्सिको के बाद दूसरी टीम बन गई। लॉस एंजिल्स में पैराग्वे पर 4-1 की जीत के बाद, मौरिसियो पोचेटिनो की टीम ने सिएटल में एक और दमदार प्रदर्शन किया और अपनी मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई।

फोलारिन बालोगुन ने अमेरिका के शुरुआती मैच में दो गोल किए थे और जीत के हीरो रहे। इस मैच में भी अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने 11वें मिनट में बालोगुन के कट-बैक को अपनी ही नेट में डाल दिया। अमेरिका के लिए दूसरा गोल डिफेंडर एलेक्स फ्रीमैन ने किया। फ्रीमैन ने कॉर्नर के बाद सर्जिनो डेस्ट के डिफ़्लेक्टेड शॉट पर हेडर से गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

अमेरिका बनी दूसरी टीम

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच टोनी पोपोविच ने हाफटाइम में नेस्टोरी इरानकुंडा और कॉनर मेटकाफ को मैदान पर उतारा। इन दोनों को तुर्किये के खिलाफ पिछली जीत के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। ताकि मैच का रुख बदला जा सके। हालांकि, दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोई खास मौका नहीं मिला और खेल काफी बिखरा-बिखरा रहा। रिजल्ट के बाद अमेरिका के 6 प्वाइंट्स हो गए हैं और अब वह अपने आखिरी ग्रुप-डी मैच से पहले ही राउंड ऑफ-32 में जगह बना ली है। अमेरिका से पहले मोरक्को की टीम ने राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

ओन गोल का मिला फायदा

वर्ल्ड कप के इतिहास में यूनाइटेड स्टेट्स को अब तक पांच 'ओन गोल' (विपक्षी टीम द्वारा अपनी ही नेट में किया गया गोल) का फायदा मिला है, जिसमें से दो गोल इसी टूर्नामेंट में हुए हैं। FotMob के अनुसार, यह दूसरी बार है जब उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार मैचों के पहले हाफ में एक से ज्यादा गोल किए हैं। ऐसा पहली बार 1930 के पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उनके कुल गोल की संख्या छह हो गई है, जो एक ही वर्ल्ड कप में उनके अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन में से एक हैं। ग्रुप के अपने आखिरी मैच में तुर्किये के खिलाफ खेलते हुए वे उस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

उस मैच के लिए USA लॉस एंजिल्स लौटेगा और अगर पैराग्वे तुर्किये से हारने से बच जाता है, तो USA ग्रुप D में टॉप पर जगह बना सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन ग्रुप के अपने आखिरी मैच में उन्हें दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ जीतना जरूरी है। दोनों मैच 25 जून को खेले जाएंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article