Uruguay Squad for India Friendly: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल फैंस को फुटबॉल का एक यादगार नजारा देखने को मिलेगा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे ने भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए अपनी 46 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है, और यह लिस्ट किसी ड्रीम टीम से कम नहीं है।उरुग्वे फुटबॉल संघ ने 5 सितंबर को यह लिस्ट जारी की। इस टीम की सबसे बड़ी खासियत है इसके नए कोच। मार्सेलो बिएल्सा के जाने के बाद महान स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने टीम की कमान संभाली है।
उरुग्वे के नए कोच पर बड़ी चुनौती
2010 वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल जीतने वाले फोर्लान ने 112 मैचों में उरुग्वे के लिए 36 गोल किए हैं। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड और एटलेटिको मैड्रिड जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके हैं और ISL में मुंबई सिटी FC का हिस्सा भी रहे हैं। भारत के खिलाफ यह मैच बतौर कोच उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। फोर्लान ने अपने पहले स्क्वाड में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रियल मैड्रिड के स्टार फेडरिको वाल्वेर्डे टीम के सबसे बड़े नाम हैं। उनके साथ टोटेनहम के रोड्रिगो बेंटानकुर, गैलाटासराय के लुकास टोरेरा, फ्लामेंगो के जॉर्जियन डी अरास्काएटा और पनाथिनाइकोस के फाकुंडो पेलिस्ट्री जैसे बड़े मिडफील्डर शामिल हैं।
डिफेंस में कई अनुभवी खिलाड़ी
डिफेंस में बार्सिलोना के रोनाल्ड अराउजो और एटलेटिको मैड्रिड के होसे मारिया जिमेनेज जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सैंटियागो मेले और क्रिस्टोफर फियरमैरिन संभालेंगे। अटैक में लिवरपूल के डार्विन नुनेज पर सबकी नजरें रहेंगी, जिनके साथ बोका जूनियर्स के मिगुएल मेरेन्टिएल और अमेरिका क्लब के रोड्रिगो अगुइरे हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में 2026 वर्ल्ड कप खेलने वाले 26 में से 21 खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि एक बड़ा नाम गायब है - लुइस सुआरेज। 39 साल के सुआरेज को इस बार मौका नहीं मिला है।
उरुग्वे अपने एशिया दौरे पर भारत से पहले जापान से 24 सितंबर को और दक्षिण कोरिया से 28 सितंबर को खेलेगा। वहीं भारत के लिए यह मैचों की हैट्रिक होगी। टीम इंडिया 25 सितंबर को पनामा से और 3 अक्टूबर को ब्राजील से भिड़ेगी। कोच खालिद जमील के लिए यह अपनी टीम को वर्ल्ड क्लास टीमों के खिलाफ परखने का सुनहरा मौका है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- मेसी के संन्यास पर अर्जेंटीना का इमोशनल ट्रिब्यूट, हर मैच में 10वें मिनट पर बजेगी ताली
उरुग्वे का फुल स्क्वॉड
गोलकीपर्स (5):
सैंटियागो मेले (जूनियर), क्रिस्टोफर फियरमारिन (डिफेंसा वाई जस्टिसिया), इग्नासियो डी अरुआबारेना (अरौका), सेबेस्टियन जौमे (बोस्टन रिवर), थियागो कार्डोजो (यूनियन)
डिफेंडर्स (18):
केविन अमारो (बोस्टन रिवर), होसे लुइस रोड्रिगेज (वास्को डी गामा), गुइलेर्मो वरेला (फ्लामेंगो), नाहितन नांडेज (अल-कादसिया), सैंटियागो मौरिनो (अलावेस), निकोलस मारिचल (डायनामो मॉस्को), रोनाल्ड अराउजो (बार्सिलोना), अलेक्जेंडर बारबोसा (बोटाफोगो), होसे मारिया जिमेनेज (एटलेटिको मैड्रिड), जुआन रोड्रिगेज (बोस्टन रिवर), सेबेस्टियन बोसेली (गेटाफे), सैंटियागो बुएनो (वॉल्व्स), सेबेस्टियन कैसेरेस (अमेरिका), माथियास ओलिवेरा (नापोली), जोकिन पिकेरेज (पाल्मेरास), लुकास ओलाजा (क्रास्नोडार), मार्सेलो साराची (बोका जूनियर्स), जुआन मैनुअल सनाब्रिया (एटलेटिको सैन लुइस)
मिडफील्डर्स (16):
एमिलियानो मार्टिनेज (मिडजिलैंड), लुकास टोरेरा (गैलाटासराय), रोड्रिगो बेंटानकुर (टोटेनहम), फाकुंडो बर्नाल (फ्लुमिनेंस), सैंटियागो होमेंचेंको (क्वेरेतारो), फेडरिको वाल्वेर्डे (रियल मैड्रिड), अगस्टिन कैनोबियो (एथलेटिको परानाएंसे), मातियास अबाल्डो (जिमनासिया), फाकुंडो पेलिस्ट्री (पनाथिनाइकोस), लुसियानो रोड्रिगेज (क्रूजेरो), मैक्सिमिलियानो अराउजो (स्पोर्टिंग CP), लुकास विलाल्बा (बोटाफोगो), ब्रायन रोड्रिगेज (अमेरिका), रोड्रिगो जालाजार (ब्रागा), डिएगो रॉसी (कोलंबस क्रू), जॉर्जियन डी अरास्काएटा (फ्लामेंगो)
फॉरवर्ड्स (7):
मार्टिन सैट्रियानो (लेंस), अगस्टिन ए. मार्टिनेज (डिफेंसर स्पोर्टिंग), रोड्रिगो अगुइरे (अमेरिका), फेडरिको विनास (रियल ओविडो), मिगुएल मेरेन्टिएल (बोका जूनियर्स), डार्विन नुनेज (लिवरपूल), अल्वारो रोड्रिगेज (गेटाफे)
