स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: लगातार दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने कड़ी टक्कर के बाद विंबलडन में किया जीत से आगाज

Wimbledon 2025, Carlos Alcaraz: दो बार के चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को विम्बलडन के पहले दौर के मुकाबले में 38 बरस के फेबियो फोगनिनी को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और यह मुकाबला पांच सेटों तक खिंचा। स्पेन के 22 वर्ष के अल्काराज ने आखिर में साढे चार घंटे तक चला मुकाबला 7-5, 6-7 (5), 7-5, 2-6, 6-1 से जीता।

Image

कार्लोस अल्काराज

Photo : AP

गत दो बार के चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को विम्बलडन के पहले दौर के मुकाबले में 38 बरस के फेबियो फोगनिनी को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और यह मुकाबला पांच सेटों तक खिंचा। स्पेन के 22 वर्ष के अल्काराज ने आखिर में साढे चार घंटे तक चला मुकाबला 7-5, 6-7 (5), 7-5, 2-6, 6-1 से जीता।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे समझ में नहीं आ रहा कि यह उनका आखिरी विम्बलडन क्यो है । जिस तरह से वह खेल रहे थे, मुझे लगा कि वह तीन चार साल और खेल सकते हैं।’’

फोगनिनी इस सत्र के बाद टेनिस को अलविदा कहने जा रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा नहीं था कि उसके खिलाफ मैच पांच सेट में जायेगा । मेरे पास भी मौके थे।’’

फोगनिनी विम्बलडन में 15 बार खेले हैं लेकिन कभी तीसरे दौर से आगे नहीं जा सके । इस साल वह ग्रैंडस्लैम में छह मुकाबले खेले और सभी में पराजय मिली ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article