स्पोर्ट्स

ताइपे ओपन 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंची उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन बैडमिंटन के महिला एकल सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। जानिए किससे होगी फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ंत?

Image

उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ताइपे: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हमवतन देविका सिहाग को 23-21, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले का पहला गेम बेहद रोमांचक रहा जहां उन्नति ने धैर्य का परिचय देते हुए 23-21 से जीत दर्ज की।

उन्नति ने दी देविका को कड़े मुकाबले में मात

उन्नति और देविका के बीच खेले गए मुकाबले का पहला गेम बेहद रोमांचक रहा जहां उन्नति ने धैर्य का परिचय देते हुए 23-21 से जीत दर्ज की। उन्नति ने शानदार शुरुआत करते हुए 11-3 की बढ़त बना ली, लेकिन देविका ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 21-21 से बराबर कर दिया। उन्नति ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाए रखते हुए लगातार दो अंक जीतकर पहला गेम 23-21 से अपने नाम कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त 18 वर्षीय उन्नति ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा कायम रखा और आठवीं वरीय देविका को 21-16 से शिकस्त देकर 42 मिनट में मुकाबला जीत लिया। सेमीफाइनल में उन्नति का सामना चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

तन्वी शर्मा ने चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर किया उटलफेर

भारत की 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपनिदा काटेथोंग को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 18-21, 21-14 से हराया। दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा इस साल अपने दूसरे बीडब्लूएफ सुपर 300 सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह ऑरलियन्स मास्टर्स में टॉप-4 में पहुंची थीं। उनकी सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त और घरेलू खिलाड़ी हुआंग यू-सुन से भिड़ंत होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article