स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 SUI vs CAN: स्विटजरलैंड ने दी सह-मेजबान कनाडा को मात, दोनों टीमों हुई नॉकआउट राउंड में एंट्री

फीफा विश्व कप 2026 में स्विटजरलैंड ने सह मेजबान कनाडा को बुधवार को वैनकूवर में खेले गए मुकाबले में 2-1 के अंतर से मात देकर ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। दोनों टीमों इसके साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने में सफल रही।

Image

योहान मोजाम्बी

Photo : AP

वैनकूवर: स्विटजरलैंड ने सह मेजबान कनाडा को बुधवार को वैनकूवर में खेले गए मुकाबले में 2-1 के अंतर से मात देकर ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। नतीजतन स्विटजरलैंड और कनाडा ग्रुप बी में पहले और दूसरे पायदान पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट(राउंड ऑफ 32) में पहुंचने सफल रहे। कनाडा की टीम ने इतिहाल रचते हुए पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड में पहुंचने में सफल हुई है। वहीं स्विटडरलैंड की टीम पिछले सात में छठी बार नॉकआउट राउंड में एंट्री करने में सफल रहे। मैच में कुल तीन गोल हुए। तीनों गोल मैच के सेकेंड हॉफ में हुए। स्विटरजरलैंड के लिए गोल रूबेन वर्गास और योहान मोजाम्बी ने किए। वहीं कनाडा के लिए एकलौता गोल प्रॉमिस डेविड ने किया।

पहले हॉफ में नहीं हुआ कोई गोल

कनाडा के वैनकूवर में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मैच के फर्स्ट हॉफ में दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। मैच के 11वें मिनट में स्विट्जरलैंड के ब्रील एम्बोलो के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन कनाडा के गोलकीपर मैक्सिम क्रेपो ने बेहतरीन बचाव किया। इसके बाद जोहान मोजाम्बी का प्रयास भी डिफेंडर डेरेक कॉर्नेलियस ने रोक दिया। कनाडा ने भी कुछ अच्छे हमले किए, लेकिन साइल लारिन और अली अहमद के शॉट स्विस गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल को ज्यादा परेशानी नहीं दे सके।

स्विटजरलैंड ने सेकेंड हॉफ की शुरुआत में मैच किया अपने नाम

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने मैच पर पकड़ बना ली। खेल के 46वें मिनट में जोहान मोजाम्बी के क्रॉस पर जुआन वर्गास ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 57वें मिनट में मोजाम्बी ने खुद गोल दागकर स्विट्जरलैंड की बढ़त दोगुना कर दिया। 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी का यह टूर्नामेंट में तीसरा गोल था।दो गोल से पीछे होने के बावजूद कनाडा ने हार नहीं मानी। 74वें मिनट में मैदान पर आए सब्स्टीट्यूट प्रॉमिस डेविड ने दो मिनट बाद ही अपने पहले टच पर शानदार वॉली लगाकर गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद कनाडा ने बराबरी के लिए लगातार हमले किए, लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने अंतिम क्षणों में प्रॉमिस डेविड के हेडर को शानदार तरीके से रोककर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article