स्पोर्ट्स

अर्जेंटीना में लहराया तिरंगा, भारत की सुरुचि सिंह ने जीता गोल्ड

अर्जेंटीना में भारत का तिरंगा लहराया है। शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की 18 वर्षीय शूटर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। सुरुचि ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 244.6 अंक हासिल कर पोडियम फिनिश किया।

Image

अर्जेंटीना में लहराया तिरंगा, भारत की सुरुचि सिंह ने जीता गोल्ड

भारतीय निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत की 18 वर्षीय सुरुचि ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 244.6 अंक हासिल कर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

चीनी की कियान वेई ने 241.9 अंक के साथ दूसरा जबकि उनकी हमवतन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता जियांग रेनशिन (221.0) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले सुरुचि ने 583 अंक हासिल कर क्वालीफिकेशन दौर में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत की दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर, सुरभि राव, संयम और सिमरनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाने में विफल रहीं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article