स्पोर्ट्स

स्पेन के विश्व चैंपियन जावी हर्नांडेज ने भी किया भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन

Xavi Hernandez Applies for coach post of Indian football team: स्पेन के विश्व कप विजेता मिडफील्डर जावी हर्नांडेज़ उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के लिए यह सुखद आश्चर्य है लेकिन वह उनके आवेदन पर विचार नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वह इस स्टार फुटबॉलर पर खर्च होने वाली लागत वहन करने में सक्षम नहीं है। ऐसा पता चला है कि जावी ने अपने अकाउंट से ईमेल भेज कर इस पद के लिए आवेदन किया था।

Image

जावी हर्नान्डेज

Photo : AP

स्पेन के विश्व कप विजेता मिडफील्डर जावी हर्नांडेज़ उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के लिए यह सुखद आश्चर्य है लेकिन वह उनके आवेदन पर विचार नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वह इस स्टार फुटबॉलर पर खर्च होने वाली लागत वहन करने में सक्षम नहीं है। ऐसा पता चला है कि जावी ने अपने अकाउंट से ईमेल भेज कर इस पद के लिए आवेदन किया था।

एआईएफएफ के एक सूत्र ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उन्होंने (जावी) भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने खुद तकनीकी समिति के लोगों को अपना आवेदन भेजा है और ऐसा लगता है कि वह इस पद के लिए काफी इच्छुक हैं।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘हालांकि, जिन लोगों को महासंघ की अंतिम मंजूरी के लिए कार्यकारी समिति के पास कोच पद के उम्मीदवारों की सूची भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे जानते हैं कि उन्हें इस पद पर नियुक्त करना आसान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि जावी अब तक के सर्वश्रेष्ठ मिडफ़ील्डर्स में से एक हैं। लोग हमेशा (लियोनेल) मेस्सी के बारे में बात करते हैं, लेकिन जहां तक बार्सिलोना का सवाल है, वह (आंद्रेस) इनिएस्ता के साथ सबसे ऊपर हैं।’’ साइप्रस के स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन, स्लोवाकिया के स्टीफन टारकोविच और भारत के खालिद जमील उन तीन उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें बुधवार को एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने चुना था।

जमील इन तीनों में मनोलो मार्केज़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं। मार्केज़ ने राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद इसी महीने की शुरुआत में पद छोड़ दिया था। टीम की फीफा रैंकिंग गिरकर 133 पर आ गई है, जो पिछले नौ साल में उसकी सबसे निचली रैंकिंग है।

एआईएफएफ ने चार जुलाई को मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी। कुल 170 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लिवरपूल के पूर्व स्टार रॉबी फाउलर और हैरी केवेल जैसे बड़े नाम शामिल थे।

जावी स्पेन की उसे टीम के सदस्य थे जिसने 2010 में विश्व कप जीता था। उनकी मौजूदगी में स्पेन की टीम 2008 और 2012 में यूरोपीय चैंपियन बनी थी। इसके अलावा इस 45 वर्षीय खिलाड़ी ने बार्सिलोना के साथ पांच ला लीगा खिताब, तीन कोपा डेल रे ट्रॉफी और तीन यूईएफए चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article