स्पोर्ट्स

Australian Open: शेल्टन को मात देकर सेमीफाइनल में सिनर, अब जोकोविच से होगा सामना

दो बार के गत विजेता ने इस मजबूत बाएं हाथ के खिलाड़ी के खिलाफ लगातार नौवीं जीत दर्ज की। दोनों अब तक बड़े टूर्नामेंट में चार बार आमने-सामने रहे हैं, जिसमें सिनर ने चारों मुकाबले जीते। इनमें ऑस्ट्रेलिया में दो बार और विंबलडन में दो बार जीत शामिल हैं। अब शुक्रवार को सिनर सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

Image

सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह। फोटो- AP

मेलबर्न, आईएएनएस। यनिक सिनर ने बुधवार को बेन शेल्टन के खिलाफ 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर-2 सिनर ने बुधवार को रॉड लेवर एरिना में लोकल फेवरेट को मात देकर तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। इसी के साथ उन्होंने मेलबर्न पार्क में अपनी जीत का सिलसिला 19 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।

दो बार के गत विजेता ने इस मजबूत बाएं हाथ के खिलाड़ी के खिलाफ लगातार नौवीं जीत दर्ज की। दोनों अब तक बड़े टूर्नामेंट में चार बार आमने-सामने रहे हैं, जिसमें सिनर ने चारों मुकाबले जीते। इनमें ऑस्ट्रेलिया में दो बार और विंबलडन में दो बार जीत शामिल हैं। अब शुक्रवार को सिनर सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

तीसरी बार सेमीफाइनल खेलेंगे जोकोविच

जोकोविच अपने नौवें ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और ऑस्ट्रेलियन ओपन में तीसरे सेमीफाइनल में उतरेंगे। चार बार के मेजर चैंपियन को रिकॉर्ड 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच के खिलाफ बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। एटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024), रोलैंड गैरोस (2025) और विंबलडन (2025) के सेमीफाइनल में जोकोविच को हरा चुके हैं।

बुधवार को यनिक सिनर ने बेन शेल्टन के बैकहैंड को टारगेट किया, उन्होंने फोरहैंड साइड में शेल्टन पर दबाव डाला और बेसलाइन से खेल को कंट्रोल किया, जिससे अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ उनकी बढ़त 9-1 हो गई। शेल्टन की सर्व उनकी उम्मीद से कम असरदार थी, जबकि सिनर ने शुरुआती दो सेट में बहुत अच्छा जवाब दिया। यह मुकाबला दिलचस्प था। एकतरफा स्कोर के बावजूद, दूसरे सेट के आखिर से, चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर ने शारीरिक रूप से थकान के संकेत दिखाए।

सिनर ने दर्ज की जीत

सिनर ने पहले सेट में दबदबा बनाया और अनफोर्स्ड एरर से 18-4 की बढ़त के साथ खत्म किया। इसी मजबूती को दूसरे सेट में भी बरकरार रखा। शेल्टन पर दबाव बढ़ गया। वह लय पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे, लेकिन अहम मौकों पर लड़खड़ा गए। उन्होंने सेट में अपने तीनों ब्रेक प्वाइंट्स गंवाते हुए 17 और अनफोर्स्ड एरर किए, जिससे सिनर ने अपनी बढ़त को मजबूत किया। शेल्टन ने 15/40 पर डबल-फॉल्ट किया, जिसके साथ नंबर 2 सीड ने तीसरे सेट के नौवें गेम में निर्णायक ब्रेक हासिल किया।

24 वर्षीय सिनर कुछ समय के लिए थके हुए नजर आए, इस दौरान उनकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई, लेकिन इटली के इस खिलाड़ी ने जल्दी ही अपनी लय वापस पा ली। उन्होंने तीसरे सेट के आखिर में ब्रेक लिया और दो घंटे 25 मिनट में सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए मैच सर्व पर खत्म कर दिया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article