स्पोर्ट्स

CWG 2026: महिलाओं के डिस्क्स थ्रो में सीमा पूनिया ने जीता कांसा, भारत को दिलाया 17वां पदक

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डिस्क्स थ्रो स्पर्धा में भारत सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं।

Image

सीमा पूनिया (फोटो क्रेडिट Screen grab Sony Liv)

ग्लास्गो: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डिस्क्स थ्रो स्पर्धा में भारत सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। सीमा ने 58.65 मीटर की दूरी के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। स्पर्धा का स्वर्ण पदक जमैका की समेंथा हॉल ने 61.66 मीटर दूर डिस्क्स फेंककर अपने नाम किया। वहीं कनाडा की जुलिया टंक्स ने 60.67 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक पर कब्जा किया। इसके बाद सीमा तीसरे पायदान पर रहीं। भारत की अन्य एथलीट निधि रानी 57.10 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथ स्थान पर रहीं।

तीसरे प्रयास में हासिल की 58.65 मीटर की दूरी

सीमा पूनिया ने फाउल के साथ फाइनल में शुरुआत की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 57.32 मीटर और तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर की दूरी हासिल की। उनके अंतिम तीन प्रयास फाउल रहे। अपने दूसरे प्रयास में 60.67 मीटर दूर डिस्कस फेंककर कनाडाई खिलाड़ी टंक्स पहले स्थान पर थीं। हॉल ने अपने पांचवें प्रयास में 61.66 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया और यही प्रयास गोल्ड मेडल दिलाने के लिए सफल साबित हुआ। वहीं टंक्स का दूसरा प्रयास(60.67 मीटर) उन्हें रजत पदक दिलाने में सफल रहा।

17 पदकों के साथ 10वें पायदान पर खिसका भारत

सीमा पूनिया के कांस्य पदक की बदौलत भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की संख्या अब कुल 17 हो गई है। भारतीय दल अंक तालिका में अबतक 3 गोल्ड, 10 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत का यह एथलेटिक्स में यह आठवां पदक है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article