स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: 36 साल बाद स्कॉटलैंड ने विश्व कप में दागा गोल, ऑस्ट्रेलिया ने खराब किया तुर्किये के 24 साल बाद वापसी का मजा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 36 साल बाद स्कॉटलैंड ने गोल करने के इंतजार का शानदार तरीके से खत्म किया। स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हराया। 1998 के बाद स्कॉटलैंड ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। वहीं, 24 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे तुर्किये की वापसी का मजा ऑस्ट्रेलिया ने खराब कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किये को 2-0 से हराया।

Image

स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने जीते अपने-अपने मुकाबले। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किये को 2-0 से हराकर दमदार आगाज किया। वहीं, 24 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप में वापसी कर रहे तुर्किये के हाथ निराशा लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए नेस्टोरी इरानकुंडा और कॉनर मेटकॉफ ने गोल दागे। वहीं, स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हराकर 36 साल का इतंजार खत्म किया।

फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो की मौजूदगी में, गोलकीपर पैट्रिक बीच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपने ग्रुप के पहले मैच में आठ बचाव किए। ऑस्ट्रेलिया लगातार छठे और कुल मिलाकर सातवें वर्ल्ड कप में खेल रहा था। तुर्किये 2002 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन उसके बाद लगातार पांच टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाया। इस साल प्लेऑफ में कोसोवो को हराकर उसने क्वालीफाई किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया

मैच में इरानकुंडा ने 27वें मिनट में तीन डिफेंडरों के पीछा करने के बावजूद एक लो शॉट मारकर ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला गोल किया। 57वें मिनट में तुर्किये को फ्री किक मिली लेकिन टीम उसका लाभ नहीं उठा सकी। इसके बाद कॉनर मेटकाफ ने 75वें मिनट में इस्माइल युक्सेक की गलती का फायदा उठाकर की ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया।

36 साल बाद दागा गोल

वहीं, ग्रुप सी के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड ने हैती के खिलाफ 1-0 से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने के 36 साल का इंतजार खत्म किया। 29वें मिनट में जॉन मैकगिन ने गोलकर स्कॉटलैंड को बढ़त दिलाई। हैती ने पूरी जान लगाकर खेला, लेकिन स्कॉटलैंड का डिफेंस बहुत मजबूत था, जिसके चलते वह एक भी गोल नहीं कर सके।

28 बाद खेला मैच

1998 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही स्कॉटलैंड की टीम ने 1990 के बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत हासिल की। 1990 में उन्होंने स्वीडन को 2-1 से हराया था। इस जीत के चलते स्कॉटलैंड ग्रुप प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गया है। क्योंकि, ब्राजील और मोरक्को के बीच का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article