PicklePulse 2025: महाराष्ट के ठाणे में आयोजित पिकलपल्स 2025 में दर्शकों को बेहतरीन खेल का नजारा देखने को मिला। जहां विशाल लौंगानी टूर्नामेंट के हीरो बनकर उभरे। कॉमन ग्राउंड पर शनिवार 23 अगस्त को खेले गए मुकाबलों में उन्होंने पुरुषों के एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम किए। सिंगल्स फाइनल में लौंगानी ने पूरे संयम और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए धनविन भोले को कड़े मुकाबले में 21-16 से हराया। मैच के दौरान भोले ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अंत में लौंगानी का कंसिस्टेंट प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ और वो खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।
पुरुषों का एकल खिताब अपने नाम करने के बाद लौंगानी ने कहा,'आज मैंने जो प्रदर्शन किया वह कड़े अभ्यास, बलिदान और खुद पर विश्वास का प्रतिबिंब था।' उपविजेता रहे धनविन भोले के हार न मानने वाले जज्बे को हर किसी ने सराहा जिसकी वजह से फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
पुरुषों के डबल्स फाइनल में एक बार फिर सबकी नजरें लौंगानी पर थीं जहां उनके साथी के रूप में क्रेग कोरेया उतरे। दोनों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए धनविन भोले और श्रेयस हडकर की जोड़ी को 21-16 के अंतर से मात दी। डबल्स का खिताब जीतने के बाद लौंगानी और कोरेया ने कहा,'जीत हमेशा अच्छी लगती है, लेकिन इस जीत का राज टीमवर्क और दृढ़ विश्वास में छिपा है जिसने हमें यहां तक पहुंचाया।' एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम करके विशाल लौंगानी निश्चित रूप से PicklePulse 2025 का सबसे चमकदार सितारा बनकर उभरे हैं।
PicklePulse 2025-फाइनल रिजल्ट पुरुष एकल फाइनल
विजेता: विशाल लौंगानी
उपविजेता: धनविन भोले
स्कोर: 21–16
पुरुष युगल फाइनल
विजेता: विशाल लौंगानी एवं क्रेग कोरेया
उपविजेता: धनविन भोले एवं श्रेयस हडकर
स्कोर: 21–16
पिकलबॉल से जुड़ी हर ताज़ा खबर, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन कंटेंट, टिप्स के लिए जुड़े रहें और इन्सटाग्राम पर @pickleballnow हमें फॉलो करें।
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) के बारे में:
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन भारत में पिकलबॉल की आधिकारिक आधिकारिक शासी संस्था है और भारत में इस खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकसित करने और आयोजन करने का कार्य कर रही है। इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन, आईपीए नेशनल्स जैसे इवेंट्स के माध्यम से हर स्तर और उम्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। आईपीए एशियन पिकलबॉल एसोसिएशन (APA) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (GPF) से संबद्ध है।
