स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024: रुबीना फ्रांसिस ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में जीता कांस्य पदक

रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। ये भारतीय दल का मौजूदा पैरालंपिक में निशानेबाजी में चौथा पदक है।

Image

रुबिना फ्रांसिस

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में रुबीना ने जीता कांस्य
  • मौजूदा पैरालंपिक में निशानेबाजी में भारत को दिलाया चौथा पदक
  • भारत की झोली में आ चुके हैं अबतक कुल पांच पदक

शेटराउ: भारतीय पैरा-शूटर रुबीना फ्रांसिस ने शनिवार को शेटराउ में 211.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। रुबीना ईरान की सरेह जावनमार्डी और तुर्की की आयसेल ओज़गन से पीछे रहीं जिन्होंने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया। फ्रांसिस ने मजबूत शुरुआत की और चरण 1 के बाद 50 अंकों के साथ सरेह से केवल .1 अंक पीछे दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन उनके दूसरे चरण के प्रदर्शन में गिरावट के कारण वह पोडियम स्थान से बाहर हो गईं।

दबाव में फ्रांसिस ने की शानदार वापसी

फ्रांसिस पर भारी दबाव के बावजूद, 25 वर्षीय पैरा-शूटर ने अपने 14वें-21वें प्रयास में नौ अंक के निशान के बाहर एक भी शॉट नहीं लगाया और मुकाबले में वापसी की राह पकड़ ली। उन्होंने तुर्की की आयसेगुल पहलीवनलार को सडन डेथ में हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में ईरान की सरेह जावनमार्डी ने कुल 570 अंकों के साथ हंगरी की क्रिस्टीना डेविड (567-17x) और फ्रांस की गेल एडोन (567-16x) से आगे शीर्ष स्थान हासिल किया था ।

इससे पहले दिन में, स्वरूप उन्हालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (एसएच1) में 613.4 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में 14वें स्थान पर रहने के बाद फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

शूटिंग में भारत ने जीता चौथा पदक

फ्रांसिस की जीत मौजूदा पैरालंपिक में निशानेबाजी में भारत का चौथा पदक है, क्योंकि राजस्थान की अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने 234.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में देश के कुल पांच पदक हो गए हैं , जिसमें पैरा-स्प्रिंटर प्रीति पाल का महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक शामिल है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article