IND vs SL 2nd Test Match Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 200 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल की। पांचवें दिन के तीसरे सत्र तक भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम को ऑल आउट नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों कप्तानों हाथ मिलाने का फैसला किया। दोनों टीमों को 6-6 WTC अंक मिले। सोनल दिनुशा अंत तक 133 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।
श्रीलंका ने बुधवार को भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा था। पांचवें दिन गुरुवार को दबाव में खेल रही मेजबान टीम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारतीय गेंदबाजों के कंधे झुका दिए। उन्होंने ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि को मैच ड्रॉ करने पर मजबूर कर दिया। इसमें उनका साथ लाहिरू कुमारा ने भी बखूबी दिया।
पांचवें दिन चाहिए थे चार विकेट
पांचवें दिन भारत को चार विकेट की जरूत थी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन से की थी। टीम की बढ़त महज 16 रन की थी और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। पहली पारी में शतक लगाने वाले दिनुशा और नुवंथा ने आखिरी दिन जुझारू बल्लेबाजी की। सोनल दिनुशा और केशारा नुवंथा ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पहले सत्र में बेअसर रखते हुए श्रीलंका को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन और अंतिम दिन लंच तक छह विकेट पर 329 रन तक पहुंचाया।
सोनल दिनुशा बने दीवार
हालांकि, लंच के बाद मानव सुथार ने इस साझेदारी का अंत किया। सुथार ने नुवंथा को 46 के स्कोर पर आउट किया। दिनुशा और नुवंथा ने सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों दूसरी पारी में 40 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी की। इसके बाद जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को 2 के स्कोर पर आउट कर दूसरी सफलता दिला दी। अब यहां से भारत को दो विकेट की जरूरत थी, लेकिन लाहिरू कुमारा और सोनल ने खूंटे गाड़ दिए। तीसरे सत्र की पहली गेंद पर दो रन लेकर दिनुशा ने इस सीरीज का तीसरी और कोलंबो टेस्ट मैच का दूसरा टेस्ट शतक जड़ा।
भारत ने की 243.4 ओवर फील्डिंग
काफी देर परेशान करने के बाद आखिरकार लाहिरू कुमारा आउट हुए। उन्होंने 90 गेंद का सामना करते हुए 12 रन बनाए और जडेजा का शिकार बने। यशस्वी जायसवाल ने शॉर्ट लेग पर कैच लपका। तीन दिन से फील्ड कर रहे जायसवाल का कैच सराहनीय रहा। इसके बाद भारत कोई और विकेट नहीं ले सका। अंत में शुभमन गिल और धनंजय डी सिल्वा ने हाथ मिलने का फैसला किया। भारत ने पिछले तीन दिनों में कुल 243.4 ओवर तक फील्डिंग की और मात्र 19 विकेट ही चटका सके। सोनल दिनुशा 264 गेंद पर 133 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देवदत्त पडिक्ल (117) और ध्रुव जुरैल (नाबाद 115) के शतक और ऋषभ पंत के 66 रन की बदौलत भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषत कर दी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। सोनल दिनुशा ने 103 रन, पसिंदु ने 80 रन की पारी खेली। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। तीन दिन तक भारत के गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की लेकिन, पांचवें दिन मात्र तीन विकेट ही ले सके।
