Onam Liquor Sales Record: दक्षिण भारतीय राज्य केरल में इन दिनों ओणम के पावन पर्व की धूम मची हुई है। इस बीच त्योहार के मौके पर राज्य में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। ओणम के इस खास त्योहार पर केरल में शराब की बंपर बिक्री हो रही है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली केरल स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन (Bevco) के माध्यम से ओणम के पहले आठ दिनों के भीतर ही 770 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो चुका है।
उत्पाद शुल्क विभाग (Excise Department) के आंकड़ों के मुताबिक, ओणम सीजन के शुरुआती आठ दिनों यानी 25 अगस्त तक राज्यभर के बेवडको आउटलेट्स से कुल 771.29 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। अगर पिछले साल के इसी दौर की तुलना करें, तो उस दौरान 694.96 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जिससे साफ है कि इस बार लोगों में खरीदारी का उत्साह और भी ज्यादा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रिक्शा-टैक्सी चालकों पर 1 साल तक नहीं होगी कार्रवाई, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान; सीखनी होगी बोलचाल की मराठी
उत्तरादम के दिन 126.31 करोड़ रुपये की बिकी शराब
हालांकि, मुख्य त्योहार से एक दिन पहले यानी उत्तरादम के दिन 126.31 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो बीते वर्ष के 137.64 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ी कम रही। गौरलतब है कि पिछले साल 2025 में ओणम सीजन के दौरान बेवको ने कुल 826.38 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड शराब बेची थी।
आबकारी विभाग के अधिकारी क्या बोले?
मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस बार यह आंकड़ा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए और भी आगे निकल जाएगा। केरल स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन राज्य में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL), बीयर, वाइन और विदेशी मदिरा के वितरण और बिक्री का एकमात्र आधिकारिक संस्थान है। त्योहारी सीजन के इन आंकड़ों ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है।
