क्रिकेट

Sonal Dinusha: श्रीलंका को मिला द्रविड़-लक्ष्मण का कॉम्बो, सोनल दिनुशा ने शतक जड़कर रचा इतिहास

श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा भारतीय टीम के गले की हड्डी बन गए हैं। छह नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस युवा बल्लेबाज ने भारत को जीत से फिलहाल तो बहुत दूर कर दिया है। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुशा ने 196 गेंद पर अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा। इसके साथ ही उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया।

Image

सोनल दिनुशा ने जड़ा तीसरा शतक। फोटो- SL

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बने। वहीं, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले 12वें बल्लेबाज बने, जबकि तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। चौथे दिन तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। हालांकि, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुशा ने भारत के हाथ से लगभग जीत छीन ली है। एक छोर संभालते हुए दिनुशा ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी जारी रखी और पांचवें दिन के तीसरे सत्र की पहली गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

3 शतक जड़कर रचा इतिहास

यह उनका इस सीरीज में तीसर और कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में दूसरा शतक रहा। इसकी बदौलत दिनुशा ने नया इतिहास रच दिया। वह एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले 8वें श्रीलंकाई खिलाड़ी बने। दिनुशा से पहले अरविंदा डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दुलीप मेंडिस, असंका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस यह कमाल किया था। वहीं, भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले तीसरे श्रीलंकाई और कुल 12वें बल्लेबाज बने।

SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

  • दुलीप मेंडिस - 105 और 105 - चेन्नई, 1982
  • अरविंदा डी सिल्वा - 146 और 120 - कोलंबो (SSC), 1997
  • सोनल दिनुशा - 103 और 100* - कोलंबो (SSC), 2026

बने 8वें खिलाड़ी

सोनल दिनुशा जनवरी 2015 के बाद से एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2022 में एजबेस्टन में जॉनी बेयरस्टो (106 और 114*) ने ऐसा किया था। इसके अलावा दिनुशा ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दिग्गज खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह तीन शतक जड़ने वाले 8वें खिलाड़ी (अरविंद डी सिल्वा ने दो बार ऐसा किया) बने।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

3 - अरविंदा डी सिल्वा (SL) बनाम PAK (घरेलू, 1997)

3 - अरविंदा डी सिल्वा (SL) बनाम IND (घरेलू, 1997)

3 - जैक्स कैलिस (SA) बनाम PAK (बाहर, 2007)

3 - हाशिम अमला (SA) बनाम IND (बाहर, 2010)

3 - कुमार संगकारा (SL) बनाम BAN (घरेलू, 2013)

3 - यूनिस खान (PAK) बनाम AUS (न्यूट्रल, 2014)

3 - मार्नस लाबुशेन (AUS) बनाम WI (घरेलू, 2022)

3 - केन विलियमसन (NZ) बनाम SA (घरेलू, 2024)

3 - सोनल दिनुशा (SL) बनाम IND (घरेलू, 2026)

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article