एजुकेशन

UPSSSC Scientific/Lab Assistant Result: जारी हो गया साइंटिफिक /लैब असिस्टेंट का परिणाम, 6226 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 15-परीक्षा/2026 के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है।

Image

UPSSSC Scientific Lab Assistant Result

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 15-परीक्षा/2026 के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या और अलग-अलग श्रेणियों के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कार्यालय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन विभिन्न संवर्गों में कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर चयन के लिए PET-2025 के स्कोर का इस्तेमाल किया गया है।

आयोग ने PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 6226 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। ऐसे उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

यह फाइनल रिजल्ट नहीं है, यह केवल मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता/शॉर्टलिस्टिंग से जुड़ा परिणाम है। अंतिम चयन आगे होने वाली प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस74.08
अनुसूचित जाति69.63
अनुसूचित जनजाति50.07
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित62.62
दिव्यांगजन O.L.50.1
दिव्यांगजन Dw.29.2
दिव्यांगजन A.A.V.7
सैन्य दिव्यांगित/भूतपूर्व सैनिक46.57
महिला72.22
उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए59.23
UPSSSC Scientific/Lab Assistant का कटऑफ कितना रहा?

आयोग ने सामान्य और आरक्षित श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक निर्धारित किए हैं। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ 74.08 अंक रहा है। अनुसूचित जाति के लिए 69.63 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 50.07 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण की कुछ श्रेणियों के लिए अलग कटऑफ भी जारी किया गया है।

आगे क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का नाम मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब आयोग की ओर से जारी होने वाले अगले नोटिस का इंतजार करना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article