एजुकेशन

Delhi Police PE/MT 2025: दिल्ली पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा हुई स्थगित, जानें कारण

Delhi Police PE/MT 2025: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने कई पदों के लिए होने वाले शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE&MT) को स्थगित कर दिया है।

Image

दिल्ली पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा हुई स्थगित (Image - ChatGPT)

Delhi Police PE/MT 2025: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने कई पदों के लिए होने वाले शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE&MT) को स्थगित कर दिया है। यह फैसला खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है। जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 22 अगस्त 2026 से या उसके बाद निर्धारित था, उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कई भर्ती पदों के उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। इनमें शामिल हैं-

  • कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव): 22 अगस्त 2026 से आगे निर्धारित PE&MT स्थगित
  • हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित
  • हेड कांस्टेबल (AWO/TPO): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित
  • कांस्टेबल (ड्राइवर): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित

यानी जिन अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट में शामिल होना था, उन्हें फिलहाल पुराने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है।

खराब मौसम के कारण लिया गया फैसला

अधिकारियों ने बताया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए PE&MT को स्थगित किया गया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। ऐसे में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

नई तारीख कब जारी होगी?

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने स्थगित किए गए PE&MT की नई तारीख घोषित नहीं की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संशोधित शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नई तारीख की घोषणा होने तक इंतजार करें और पुराने शेड्यूल के आधार पर PE&MT के लिए रिपोर्ट न करें।

उम्मीदवार कहां देखें नया शेड्यूल?

नई तारीख और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर विजिट कर सकते हैं।

  • Delhi Police की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in है।
  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in है।

भर्ती प्रक्रिया में PE&MT क्यों है जरूरी?

दिल्ली पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए PE&MT महत्वपूर्ण चरण होता है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाती है।

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) और कांस्टेबल (ड्राइवर) जैसे पदों के लिए भी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article