स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: दो बार के ओलंपिक चैम्पियन मरे सिंगल्स कैटेगरी से हटे, जानिए क्या है वजह

Paris Olympics 2024, Andy Murray withdraws from Paris Olympic: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लेकिन, इस बीच खबर आ रही है कि दो बार के ओलंपिक टेनिस गोल्ड मेडल विजेता एंडी मरे सिंगल्स कैटेगरी से हट गए हैं।

Image

एंडी मरे। (फोटो- Andy Murray X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Andy Murray withdraws from Paris Olympic: दो बार के ओलंपिक टेनिस गोल्ड मेडल विजेता एंडी मरे ने गुरुवार को पेरिस खेलों की सिंगल्स कैटेगरी से हटने का फैसला किया और वह डैन इवांस के साथ केवल डबल्स कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन के 37 साल के मरे ने कहा कि ये ओलंपिक उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट होंगे। उन्होंने इस महीने विम्बलडन की एकल स्पर्धा से भी हटने का फैसला किया था और डबल्स कैटेगरी में भी अपने बड़े भाई जैमी के साथ एक ही मैच खेला था।

मरे ने गुरुवार को कहा, ‘मैंने डैन के साथ युगल स्पर्धा पर ध्यान लगाने के लिए एकल से हटने का फैसला किया है। हमारा अभ्यास शानदार रहा है और हम एक दूसरे के साथ अच्छा खेल रहे हैं। ’मरे के हटने की घोषणा ओलंपिक टेनिस स्पर्धा के ड्रा से कुछ देर पहले ही हुई। मरे ने लंदन 2012 और रियो डि जिनेरियो 2016 की सिंगल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते थे, जिससे वह दो गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं।

तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन हैं मरे

37 साल के एंडी मरे तीन बार के ग्रैंड स्लेम चैम्पियन हैं। उन्होंने विम्बलडन में 2013 और 2016 में खिताबी पर कब्जा जमाया था। इसी तरह यूएस ओपन में भी 2012 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में 2010, 2011, 2013, 2015, 2016 में फाइनलिस्ट रहे थे। इसी तरह फ्रेंच ओपन में भी 2016 में रनरअप रहे थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article