स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Archery Live Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं आर्चरी इवेंट का लाइव प्रसारण

Paris Olympics 2024 Archery Live Telecast: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। गुरुवार (25 जुलाई 2024) को आर्चरी इवेंट का आयोजन होगा। इस इवेंट में भारतीय खिलाड़ी भी दम दिखाने उतरेंगी। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

आर्चरी इवेंट का आज का शेड्यूल। (फोटो- World Archery X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024 Archery Live Telecast: पेरिस ओलंपिक 2024 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। गुरुवार से पेरिस ओलंपिक का रोमांच शुरू होने जा रहा है। हालांकि, महाकुंभ का उद्धाटन एक दिन बाद यानी 26 जुलाई को होगा। इस महाकुंभ के पहले दिन सिर्फ एक इवेंट आर्चरी का आयोजन होगा। इस इवेंट में दीपिक कुमार और तरुणदीप राय की अगुवाई में भारतीय आर्चरी टीम पेरिस ओलंपिक में दम दिखाने के लिए उतरेगी। पूर्व नंबर-1 दीपिका कुमारी 2012 लंदन ओलंपिक से अभी तक लगातार चौथी बार टीम का हिस्सा हैं। वहीं, तरुणदीप भी चौथी बार दम दिखाने मैदान पर उतरेंगे। भारतीय आर्चरी पुरुष टीम में तरुणदीप राय, धीरज बोंम्मदेवारा, प्रवीण जाधव शामिल हैं। वहीं, भारतीय आर्चरी महिला टीम में दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकाट शामिल हैं।

आर्चरी मुकाबला कब से खेला जाएगा? (Paris Olympics 2024 Archery Match Date)

पेरिस ओलंपिक में आर्चरी का मुकाबला गुरुवार (25 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

आर्चरी मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (Paris Olympics 2024 Archery Match Time)

पेरिस ओलंपिक में आर्चरी इवेंट में विमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड दोपहर 1 बजे से और शाम 5.45 बजे से पुरुष इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा।

आर्चरी मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Paris Olympics 2024 Archery Match Live Telecast)

पेरिस ओलंपिक में आर्चरी मुकाबले को आप स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

आर्चरी मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Paris Olympics 2024 Archery Match Live Streaming)

पेरिस ओलंपिक में आर्चरी मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article