स्पोर्ट्स

ओलंपिक चैंपियन ने पिता के साथ लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी

ओलंपिक चैंपियन साइना नेहवाल ने महाकुंभ में अपने पिता के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस जर्नी में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।

Image

साइना नेहवाल (साभार-ANI)

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए बुधवार को यहां पहुंचीं। महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम बताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

साइना से पहले खेल जगत से ओलंपियन मुक्केबाज और पूर्व राज्यसभा सांसद एम सी मैरीकॉम, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह महाकुंभ में आ चुके हैं जो 26 फरवरी तक चलेगा।

साइना ने कहा कि वह अपने पिता के साथ त्रिवेणी संगम जाएंगी। इस शटलर ने कहा, ‘‘इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनना एक विशेष अनुभव है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को इस तरह के शानदार उत्सव के आयोजन के लिए बधाई देती हूं। मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग यहां आएंगे और इसे दुनिया भर में पहचान दिलाएंगे। ’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article