क्रिकेट

India Playing XI: अय्यर की अनुपस्थिति में इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, जानें कैसी होगी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइग इलेवन

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से होने जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में उतरेगी तो प्लेइंग इलेवन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन क्या होगा?

Image

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशियन गेम्स के चलते कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के लिए यह लॉटरी साबित हो सकता है तो कुछ के लिए यह वनडे वर्ल्ड कप 2027 का ऑडिशन। ऐसे में सवाल उठता है कि जब टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में उतरेगी तो प्लेइंग इलेवन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन क्या होगा?

टॉप थ्री में कोई बदलाव नहीं

टॉप थ्री में कोई बदलाव नहीं होगा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी का आगाज करेगी। नंबर 3 पर विराट कोहली उतरेंगे जो 15,000 वनडे रन की दहलीज पर खड़े हैं। विराट इस जादूई आंकड़े से केवल 59 रन दूर हैं।

अय्यर की जगह गायकवाड़ को मौका

श्रेयस अय्यर फिलहाल आइची नागोया में गोल्ड मेडल डिफेंड करने के लिए मौजूद हैं। उप-कप्तान के तौर पर तो टीम मैनेजमेंट ने यह जिम्मेदारी केएल राहुल को दे दी है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर नंबर 4 की जिम्मेदारी गायकवाड़ संभालते नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

ऑलराउंडर की भूमिका में जडेजा-रेड्डी

ऑलराउंडर की बात करें तो एशियन गेम्स और हार्दिक पांड्या की इंजरी के चलते रवींद्र जडेजा को लंबे वक्त बाद मौका मिला है। जडेजा के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो ऑलराउंडर इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज

जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स की टीम में हैं और उनके अनुपस्थिति में गेंदबाजी का नेतृत्व मोहम्मद सिराज करेंगे। सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर ब्रार तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे जबकि स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा क्योंकि अक्षर पटेल भी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, गुरनूर ब्रार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article