स्पोर्ट्स

Chess Olympiad: 10वें राउंड में भारत ने ओपन सेक्शन में दर्ज की जीत, महिलाओं ने खेला ड्रॉ; मेडल रेस में इंडिया

भारत के लिए निहाल सरीन, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंद ने जीत हासिल की। महिला सेक्शन में सविता श्री की जीत ने भारत को मैच ड्रॉ कराने में मदद की। Chess.com के अनुसार, 10वें राउंड के बाद ओपन स्टैंडिंग में भारत 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि उज्बेकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ आगे है।

Image

चेस ओलंपियाड में आर प्रज्ञानानंद। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। समरकंद में चल रहे 46वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें राउंड में भारत ने ओपन सेक्शन में अहम जीत हासिल की, जबकि महिला सेक्शन में मैच ड्रॉ रहा। ओपन सेक्शन में भारत ने उज्बेकिस्तान 2 को 3-5, 0-5 से हराया। वहीं महिला सेक्शन में चीन के खिलाफ भारत का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

भारत के लिए निहाल सरीन, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंद ने जीत हासिल की। महिला सेक्शन में सविता श्री की जीत ने भारत को मैच ड्रॉ कराने में मदद की। Chess.com के अनुसार, 10वें राउंड के बाद ओपन स्टैंडिंग में भारत 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि उज्बेकिस्तान 18 पॉइंट्स के साथ आगे है।

तीसरे स्थान पर भारत

महिला सेक्शन में 10वें राउंड के बाद भारत 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। चीन (18 पॉइंट्स) और कजाकिस्तान (17 पॉइंट्स) उससे आगे हैं। टूर्नामेंट का आखिरी राउंड रविवार को खेला जाएगा। शतरंज ओलंपियाड सबसे प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी 15 से 27 सितंबर तक समरकंद में मुकाबला कर रहे हैं। भारत ओपन और महिला दोनों कैटेगरी में मौजूदा चैंपियन है और खिताब बचाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ऐसी थी 9वें राउंड की कहानी

इससे पहले 9वें राउंड में मेंस वर्ग के अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ रहे, जिसमें आर प्रज्ञानानंदा ने विंसेंट कीमर के साथ बाजी बराबर की। अर्जुन एरिगेसी ने मैथियास ब्लॉबाम के साथ अंक बांटा और निहाल सरीन ने फ्रेडरिक स्वाने के खिलाफ भी यही नतीजा हासिल किया। महिला वर्ग में भारतीय महिलाओं के लिए चीजें काफी आसान रहीं। क्योंकि दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने आसान जीत दर्ज की जबकि कोनेरू हम्पी और साविता श्री को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

गुकेश ने जर्मनी पर दर्ज की थी जीत

वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश की अगुआई में भारतीय में टीम ने 46वें शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में जर्मनी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की थी, जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से रौंदा था। गुकेश खेल के अधिकांश हिस्से में संघर्ष करते रहे, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अलेक्जेंडर डोनचेनकोव को मात दी थी। उन्होंने शानदार खेल के बल पर हारी बाजी पलट दी थी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article