स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022: नेमार ने कस ली कमर, ब्राजील के अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2022, 02:31 PM IST

FIFA World Cup 2022, Qatar: फीफा विश्व कप 2022 से पहले ब्राजील ने कतर में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा बार इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने भी ब्राजील के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का आगाज कतर में 20 नवंबर से होगा।

Image

नेमार (AP)

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का कतर में 20 नवंबर से आगाज होने जा रहा है। इसके लिए तमाम टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं और तैयारियों में जुटी हुई हैं। ब्राजील की टीम भी इन्हीं में से एक है जो अपना पूरा दम लगा रही है। स्टार फॉरवर्ड नेमार ने विश्व कप से पहले पहली बार ब्राजील फुटबॉल टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

फ्रांस से उड़ान की दिक्कत के कारण वह देर से टीम से जुड़े । फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ उन्होंने सत्र का पहला हिस्सा पूरा किया । पीएसजी में ही नेमार के साथ खेलने वाले डिफेंडर मारकिन्हो भी देर से आये और उन्होंने बाद में हलका अभ्यास किया।

ब्राजील ने इटली के तूरिन में विश्व कप की तैयारियां शुरू की और शनिवार को कतर रवाना होने से पहले टीम वहीं रहेगी। पांच बार की विश्व कप चैम्पियन ब्राजील 24 नवंबर को पहले मैच में सर्बिया से खेलेगी । उसके बाद उसे स्विटजरलैंड और कैमरून से खेलना है।

End of Article