Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem World Athletics Championship Final 2025 Live Streaming: गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा का सामना विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा चूंकि दोनों ने बुधवार को क्वालीफिकेशन दौर में अलग अलग अंदाज में फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया ।चोपड़ा ने ग्रुप ए में पहले ही थ्रो में 84 . 50 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क पार किया जबकि नदीम ने ग्रुप बी में तीसरे और आखिरी प्रयास में 85 . 28 मीटर थ्रो फ्रेंका ।भारत के सचिन यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है जिन्होंने 83 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया । भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर 37 प्रतियोगियों में क्रमश: 28वें और 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।
चोपड़ा ग्रुप ए में सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए । स्वत: क्वालीफिकेशन का 84 . 50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई ।जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87 . 21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया।
नदीम से पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार सामना
पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद चोपड़ा का सामना पहली बार नदीम से होगा । नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92 . 97 का थ्रो फेंककर स्वर्ण जीता था जबकि तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 89 . 45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।नदीम ने इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट खेला और मई में कोरिया में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जुलाई में उनका घुटने का आपरेशन हुआ था ।बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में नीरज ने 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे । भारत के किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्थान पर रहे थे ।
इतिहास रचने का सुनहरा मौका
अगर नीरज चोपड़ा यह खिताब बचाने में सफल रहते हैं, तो वे इतिहास में तीसरे पुरुष जेवलिन थ्रोअर बन जाएंगे जिन्होंने लगातार दो वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीते हों। इससे पहले यह उपलब्धि चेक गणराज्य के दिग्गज जान ज़ेलेज़नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) को हासिल हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि ज़ेलेज़नी इस समय नीरज चोपड़ा के कोच भी हैं।
कब शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल? (World Athletics Championship Final Time)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का पुरुषों का जेवलिन थ्रो फाइनल गुरुवार, 18 सितंबर को शाम 3:53 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम 3:40 बजे से निर्धारित है।
कहां देख सकते हैं नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम का मैच लाइव? (World Athletics Championship 2025 Final Live Streaming)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल को भारत में टीवी पर और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
