स्पोर्ट्स

तो क्या इंग्लिश फुटबॉल क्लब 'Liverpool FC' खरीदने की दौड़ में शामिल हैं अरबपति मुकेश अंबानी!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2022, 05:06 PM IST

Mukesh Ambani enters race to buy Liverpool: मुकेश अंबानी के दुनिया के मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी खरीदने की दौड़ में शामिल हैं ऐसा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है।

Image

मुकेश अंबानी इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी को खरीदने की दौड़ में शामिल

Photo : BCCL

Mukesh Ambani latest deal: भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी (Liverpool FC) को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गये हैं। यह रिपोर्ट इंग्लैंड के दैनिक अखबार 'द मिरर' की है। इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) क्लब का मौजूदा मालिक फेनवे स्पोर्टस ग्रुप (FSG) इसे बेचना चाहता है जिसने अक्टूबर 2010 में मर्सीसाइड क्लब खरीदा था।

'द मिरर' की खबर के अनुसार एफएसजी अपने क्लब को चार अरब ब्रिटिश पाउंड में बेचने का इच्छुक है।रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने क्लब के बारे में जानकारी ली है। 'फोर्ब्स' की रेटिंग में दुनिया के आठवें सबसे रईस अंबानी के मुंबई मुख्यालय और कंपनी से जुड़े लोग इसकी पुष्टि नहीं कर सके।

एफएसजी के अंतर्गत जर्गेन क्लोप की टीम को काफी सफलता मिली है

एफएसजी के बयान के अनुसार, 'एफएसजी को लिवरपूल में शेयरधारक बनने के लिये तीसरे पक्षों से दिलचस्पी मिली है। एफएसजी पहले ही कह चुका है कि सही शर्तों के अंतर्गत ही हम नये शेयरधारकों पर विचार करेंगे कि यह लिवरपूल के हित में होगा या नहीं।' एफएसजी के अंतर्गत जर्गेन क्लोप की टीम को काफी सफलता मिली है जिसमें पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियर लीग खिताब, चैम्पियंस लीग, एफए कप, काराबाओ कप और यूरोपीय सुपर कप जीतना शामिल है।

खाड़ी के देश और अमेरिका भी क्लब के अधिग्रहण में ले रहे दिलचस्पी

अमेरिका और खाड़ी के देश भी क्लब के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अंबानी की कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालिक है और इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की व्यावसायिक भागीदार भी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!