स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: दर्शक बनकर उरुग्वे का निराशाजनक प्रदर्शन देख रहे हैं लुई सुआरेज

Luis Suarez, FIFA World Cup 2026: दो बार के फीफा विश्व कप चैंपियन उरुग्वे पर पहले दौर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। केप वर्दे के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ छूटे मैच को देखने आए कई प्रशंसकों में एक ऐसा खिलाड़ी भी था जिस पर टीम 15 वर्षों से अधिक समय तक गोल करने के लिए निर्भर रही। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि लुई सुआरेज़ हैं।

Image

लुई सुआरेज (Instagram/Luissuarez)

FIFA World Cup 2026, Uruguay Football Team: विश्व कप में उरुग्वे की शुरुआत अप्रत्याशित रही है। सऊदी अरब और केप वर्दे के खिलाफ ड्रॉ के बाद और स्पेन की मजबूत टीम के खिलाफ एक मैच बाकी होने के कारण दो बार के चैंपियन पर पहले दौर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। केप वर्दे के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ छूटे मैच को देखने आए कई प्रशंसकों में एक ऐसा खिलाड़ी भी था जिस पर टीम 15 वर्षों से अधिक समय तक गोल करने के लिए निर्भर रही। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि लुई सुआरेज़ हैं।

उसुग्वे के मैच मियामी स्टेडियम में खेले गए जो उस स्थान के पास है जहां सुआरेज़ इंटर मियामी के स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। 39 वर्षीय सुआरेज़ ने स्टेडियम में दर्शक के रूप में इन मैच को देखा। सुआरेज़ ने 2024 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त किया और राष्ट्रीय टीम के लिए 143 मैचों में 69 गोल करके सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर रहे। महीनों की अटकलों के बाद अंततः उन्हें कोच मार्सेलो बिएल्सा की टीम में जगह नहीं मिली।

उरुग्वे के प्रशंसकों को इस बात का अहसास था कि सुआरेज़ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी की जगह लेना कितना मुश्किल हो सकता है। उरुग्वे के समर्थक फ्रेडरिको सुआरेज़ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मेरे मन में मिश्रित भावनाएं हैं। उनकी उम्र काफी हो गई है और अब युवा खिलाड़ियों को मौका देने का समय है। वह निश्चित तौर पर हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।"

सुआरेज़ ने अप्रैल में घोषणा की कि वह विश्व कप में उरुग्वे के लिए खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने को तैयार हैं। इस घोषणा से यह अटकलें तेज हो गईं कि उरुग्वे का यह स्टार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर एक आखिरी बार खेल सकता है। लेकिन मुख्य कोच ने इसके बजाय टीम के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article