स्पोर्ट्स

Japan Open 2023: इस भारतीय शटलर का शानदार प्रदर्शन जारी, जापानी खिलाड़ी को लगातार दूसरी बार दी शिकस्त

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 29, 2023, 12:29 PM IST

Japan Open 2023: भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने बड़ा उलटफेर करते हुए जापान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी को लगातार गेम में मात दी। दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने हुए थे।

Image

लक्ष्य सेन। (फोटो- बीएआई मीडिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Japan Open 2023: भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन का जापान ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। लक्ष्य सेन का जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में जापान के कोकी वतनबे से सामना हुआ। इस मुकाबले में लक्ष्य सेन बड़ा उलटफेर करते हुए कोकी वतनबे को लगातार गेम में 21-15 और 21-19 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की दोनों खिलाड़ियों के बीच 47 मिनट तक एक-एक प्वॉइंट के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।

सात साल में तीसरी बार हुए आमने-सामने

भारत के लक्ष्य सेन और जापान के कोकी वतनबे सात साल में तीसरी बार आमने-सामने हुए। दोनों खिलाड़ी पहली बार एशिया जूनियर चैम्पियनशिप 2016 के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भिड़े थे। इस मुकाबले में लक्ष्य सेन को लगातार गेम में हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2016 में ही एशिया जूनियर चैम्पियनशिप 2016 के व्यक्तिगत इवेंट में उतरे थे और इस मुकाबले में लक्ष्य को लगातार गेम में जीत मिली थी।

तीन गेम में हारे सात्वित-चिराग

भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराट शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को ताइवान के ली यांग और ली यांग की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन गेम में 21-15, 23-25 और 21-16 से मात दी। दोनों खिलाड़ी चौथी आमने-सामने हुए। इससे पहले सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो बार, जबकि ताइवान की जोड़ी को सिर्फ एक बार जीत मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article