स्पोर्ट्स

All England Badminton: भारत के लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में फेंग से हारकर बाहर हुए

Lakshya Sen Out Of All England Badminton Championship: स्टार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के लि शि फेंग से 10-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गए जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल हार गई। त्रिसा और गायत्री को चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त लियू शेंगशू और तान निंग ने 21-14, 21-10 से मात दी।

Image

लक्ष्य सेन

Photo : AP

भारत के लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के लि शि फेंग से 10-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गए जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल हार गई। त्रिसा और गायत्री को चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त लियू शेंगशू और तान निंग ने 21-14, 21-10 से मात दी।

विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सेन को 44 मिनट तक चले मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा । सेन थॉमस कप समेत पिछले दो मुकाबलों में शि फेंग को हरा चुके हैं लेकिन आज उनका सामना नहीं कर पाये। पेरिस ओलंपिक में पदक से मामूली अंतर से चुके 2022 के उपविजेता सेन ने अच्छी शुरूआत की थी । उन्होंने गत चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी को भी हराया लेकिन फेंग के खिलाफ वह लय कायम नहीं रख पाये।

फेंग ने पहला गेम सिर्फ 17 मिनट में जीत लिया । उन्होंने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए अनावश्यक जोखिम नहीं लिया । शानदार स्मैश से उन्होंने 9-4 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक बढत 11-4 की कर ली । एक समय अंतर 7-12 का हो गया लेकिन फेंग ने शानदार वापसी करते हुए फिर अंतर बड़ा कर लिया।

दूसरे गेम में लक्ष्य ने वापसी की कोशिश की लेकिन फेंग ने 27 मिनट में जीत दर्ज कर ली । एक समय सेन 2-5 से पीछे थे लेकिन 37 शॉट की रेली के बाद 10-8 स्कोर कर लिया । ब्रेक तक उनके पास तीन अंक की बढ़त थी और 44 शॉट की रेली के बाद स्कोर 14-14 हो गया। फ्रें ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर 17-15 कर लिया। सेन को ऊंगली में चोट भी लगी जिससे खून निकल गया और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी ।

फेंग का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त शि यू कि या लो कीन यू से होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article